Source :- LIVE HINDUSTAN
iQOO Neo 12 जल्द चीन में डेब्यू करने वाला है। लॉन्च से पहले, फोन की डिटेल्स सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फोन में 100W फास्ट चार्जिंग, 9000mAh बैटरी, 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 2K डिस्प्ले के साथ आएगा।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
iQOO Neo 12 को इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने हाल ही में इस फोन के लॉन्च को लेकर टीजर जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें इसके खास फीचर्स सामने आ गए हैं। iQOO Neo 12 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट सीरीज का चिपसेट होगा, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। यह फोन तीन कलर्स में उपलब्ध होगा। फिलहाल, यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, कंपनी ने अपकमिंग आईकू नियो 12 की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग सपोर्ट के बारे में भी जानकारी दी है। साथ ही, यह भी कन्फर्म हो गया है कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह भी कहा जा रहा है कि फोन 9000mAh बैटरी, 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 2K डिस्प्ले मिलेगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
iQOO Neo 12 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
सामने आई iQOO Neo 12 के स्पेसिफिकेशन्स
आईकू ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि आईकू नियो 12 अब चीन में वीवो ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। माइक्रोसाइट से यह भी कंफर्म होता है कि अपकमिंग फोन में 9000mAh की ‘ब्लू ओशन’ बैटरी होगी, जिसमें 5th जेनरेशन की सिलिकॉन एनोड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इस फोन में ‘ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0’ का सपोर्ट भी मिलेगा।
फोन में 100W की फास्ट चार्जिंग भी
आईकू नियो 12 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज करने पर, यह फोन 11.6 घंटे तक मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरिना (MOBA) गेमिंग या 29.9 घंटे तक शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। आईकू नियो 12 में इंडस्ट्री का पहला 2K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा, जो 4th जेनरेशन की pTSF तकनीक के साथ 185 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
फोन में 2000 निट्स तक चमकदार डिस्प्ले
इसके अलावा, आईकू नियो 12 की स्क्रीन में 500 हर्ट्ज का मल्टी-टच सैंपलिंग रेट, 5,000 हर्ट्ज का इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट और Q-Flex कंट्रोल टेक्नोलॉजी मिलेगी। दावा किया गया है कि यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा फोन है जिसमें ‘स्काई मिरर’ ल्यूमिनिसेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस डिस्प्ले में 2,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1 निट की न्यूनतम ब्राइटनेस मिलेगी।
185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 2K डिस्प्ले मिलेगा
आईकू नियो 12 “2K 185 हर्ट्ज ड्राइवर” चिप से लैस होगा। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि आईकू नियो 12 को चीन में 28 अक्टूबर को (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस होगा, जिसे एक डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप के साथ जोड़ा गया है। फोन कॉन्टेस्ट, शैडो ब्लैक और फ्रॉस्ट ब्लेड ब्लू कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Amazon पर मिल रहे इन iQOO फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



