Home - Samsung Galaxy Fit 4: डिजाइन और 3 कलर ऑप्शन लीक, लॉन्च से...

Samsung Galaxy Fit 4: डिजाइन और 3 कलर ऑप्शन लीक, लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्टवॉच के बजाय हल्की और कम कीमत वाली फिटनेस बैंड खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Samsung एक नई फिटनेस बैंड लाने की तैयारी कर रही है। सैमसंग के नए फिटनेस बैंड Samsung Galaxy Fit 4 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लॉन्च से पहले लीक हुए रेंडर्स में इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस ब्लैक, व्हाइट और हल्के नीले रंग में आ सकती है। इसका डिजाइन काफी हद तक Galaxy Fit 3 जैसा नजर आता है, जिसे कंपनी ने भारत में फरवरी 2024 में लॉन्च किया था।

लीक तस्वीरों में Galaxy Fit 4 में लंबी रेक्टंगुलर स्क्रीन, घुमावदार किनारे, दाईं ओर एक फिजिकल बटन और सिलिकॉन स्ट्रैप दिखाई देता है। स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजल नजर आते हैं। डिवाइस की बॉडी किनारों से थोड़ी घुमावदार दिखाई देती है, जिससे इसे हाथ में पहनना आसान हो सकता है।

इसके पीछे के हिस्से में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए सेंसर भी दिए जाने की संभावना है। इससे पहले यह बैंड मॉडल नंबर SM-R391 के साथ अमेरिकी FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में भी दिखाई दी थी। फिटनेस बैंड में Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी का संकेत मिला है। हालांकि, Samsung ने अभी तक इसकी कीमत, लॉन्च की तारीख और सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

Samsung Galaxy Fit 4 मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung Galaxy Fit 4 में हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़े फीचर्स मिलने की उम्मीद है। पहले सामने आई सर्टिफिकेशन जानकारी में Goodix GH3036 सेंसर मॉड्यूल का जिक्र किया गया था। इस ऑप्टिकल सेंसर का इस्तेमाल हार्ट रेट और नींद की मॉनिटरिंग जैसे कामों में किया जा सकता है।

फिटनेस बैंड खरीदते समय बैटरी लाइफ भी एक अहम बात होती है। यूजर्स चाहते हैं कि डिवाइस को बार-बार चार्ज न करना पड़े और वह पूरे दिन की एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सके। Galaxy Fit 3 में 208mAh की बैटरी दी गई थी और कंपनी ने इसके लिए एक बार चार्ज करने पर 13 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया था। उम्मीद की जा रही है कि नई वॉच की बैटरी भी कम से कम इतने दिन चल सकती है।

Galaxy Fit 4 को लेकर एक बड़ा सवाल बिल्ट-इन GPS को लेकर है। अभी तक सामने आई जानकारी से यह पुष्टि नहीं होती कि इसमें अपना GPS सिस्टम दिया जाएगा या नहीं। यह उन लोगों के लिए अहम हो सकता है, जो दौड़ने, साइकिल चलाने या बाहर वॉक करने के दौरान अपनी लोकेशन और दूरी रिकॉर्ड करना चाहते हैं। अगर फिटनेस बैंड में बिल्ट-इन GPS नहीं मिलता है, तो आउटडोर वर्कआउट के दौरान लोकेशन ट्रैक करने के लिए फोन की मदद की जरूरत पड़ सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN