Home मनोरंजन समाचार 102 डिग्री बुखार में भी आशा भोसले ने गा दिया वो मशहूर...

102 डिग्री बुखार में भी आशा भोसले ने गा दिया वो मशहूर गाना, सुनते ही रो पड़े थे संगीतकार

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/asb_1785900619246_1785900633124_5f5c9ba2-a8b4-4e5d-a630-a8951aebff16.jpg

आशा भोसले भले ही स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन थीं, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। आशा उन सिंगर्स में से एक थीं जो ना सिर्फ गजल, फोक, रोमांटिक गानें बल्कि भजन जैसे हर तरह के गाने गाती थीं।

आशा भोसले ने अपने करियर में काफी शानदार और यादगार भरे गाने दिए हैं। आशा काफी मेहनती थीं और अपने गानों और करियर के लिए दिन रात एक कर देती थीं। अब हम आपको उनके गाने से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं जब वह तेज बुखार में भी रिकॉर्डिंग स्टूडियो आईं और उस दर्द में भी ऐसा गाना गाया जो सुपरहिट बन गया। यहां तक कि आज भी उस गाने को काफी पसंद किया जाता है।

102 डिग्री फीवर पर भी गाया गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो है अभि ना जाओ छोड़कर। अब बात यह है कि संगीतकार जयदेव ने इस गाने में अपना म्यूजिक दिया था और कहा जाता है कि वह इसके लिए किसी और सिंगर को लेना चाहते थे, लेकिन आशा भोसले इस गाने को गाना चाहती थीं। आशा को फिर रिकॉर्डिंग स्टूडियो बुलाया गया। हालांकि उस दिन आशा को बुखार हो गया वो भी 102 डिग्री। आशा ने हिम्मद नहीं हारी और उस बुखार में भी उन्होंने अपनी आवाज में ऐसा गाया कि स्टूडियो में मौजूद सभी उनकी तारीफ करते नहीं थके।

आशा की आवाज सुन इमोशनल हो गए थे जयदेव

कहा तो यह भी जाता है कि आशा की आवाज और उनकी मेहनत को देखकर जयदेव इतना खुश हुए कि उनके भी आंसू निकल गए थे।

मोहम्मद रफी संग आशा का गाना

इस गाने को आशा ने मोहम्मद रफी के साथ गाया है। इतना ही नहीं आज भी जब 2 प्रेमी मिलकर अलग होते हैं तो इस लाइन को जरूर गाते हैं। यह गाना फिल्म हम दोनों का है जो 1961 में रिलीज हुआ था। फिल्म में देव आनंद और साधना लीड रोल में थे। गाने में म्यूजिक जयदेव ने दिया था और लिरिक्स साहिर लुधियानवी ने लिखे थे।

आशा ने गाए हैं 12 हजार गानें

आशा भोसले के बारे में बता दें कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने अपने करियर में 12 हजार गानें रिकॉर्ड किए हैं वो भई 20 भाषा में। आशा ने अपना पहला गाना 1943 में गाया था। वहीं बतौर प्लेबैक सिंगर उनका डेब्यू फिल्म चुनरिया से हुआ था।

आशा के नाम गिनीज रिकॉर्ड

इतना ही नहीं साल 2011 में आशा के नाम सबसे ज्यादा रिकॉर्डिंग गाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी था।

आशा को मिले बड़े सम्मान

म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए आशा को वैसे तो कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया था, लेकिन जिन 2 बड़े अवॉर्ड्स से उन्हें सम्मानित किया गया था वो था पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN