Home - 115 इंच तक के Smart TV लाया ब्रांड, घर में मिलेगा थिएटर...

115 इंच तक के Smart TV लाया ब्रांड, घर में मिलेगा थिएटर जैसा मजा; इतनी है कीमत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vu ने भारतीय बाजार में नई टीवी सीरीज Masterpiece AEye लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के 6 टीवी मॉडल शामिल हैं। 55-इंच से 98-इंच तक के मॉडल में 110W और 115 इंच मॉडल में 240W का साउंड मिलता है। सबसे महंगा मॉडल 13 लाख रुपये का है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Vu Masterpiece AEye TV Series Launched: बड़ा Smart TV खरीदने का प्लान है, तो पॉपुलर ब्रांड Vu के नए मॉडल आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ब्रांड ने भारत में Masterpiece AEye TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के छह मॉडल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि ये नए टीवी एआई बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट के साथ RGB MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 360° सराउंड साउंड और Google TV जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। सबसे बड़े 115 इंच मॉडल में 240W का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी टीवी के साथ दो रिमोट दे रही है। यह आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। कितनी है कीमत और इन टीवी में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

Vu Masterpiece AEye TV सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये है। यह कीमत 55 इंच मॉडल के लिए है।

TV खुद एडजस्ट करता पिक्चर सेटिंग

कंपनी का कहना है कि ये टीवी, कमरे की रोशनी और स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के हिसाब से पिक्चर सेटिंग को एडजस्ट करने के लिए, एम्बिएंट लाइट सेंसर और मशीन-लर्निंग पर बेस्ड ‘इंटेलिजेंट ब्राइटनेस कंट्रोल’ इंजन का इस्तेमाल करते हैं। फोटोइलेक्ट्रिक सेंसर आस-पास की रोशनी की चमक और रंग को मापता है, जबकि AI इंजन हर फ्रेम का एनालिसिस करके अलग-अलग तरह के कंटेंट की पहचान करता है, जैसे कि अंधेरे वाले दृश्य, स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट और बाहर की तेज रोशनी वाले फुटेज। इन रीडिंग के आधार पर, सिस्टम खुद से पिक्चर सेटिंग्स को एडजस्ट करता है और अंधेरे और उजाले वाले सीन के बीच तेजी से स्विच करता है। जैसे-जैसे शाम ढलती है, यह पिक्चर को वार्म टोन पर शिफ्ट कर देता है। इससे लंबे समय तक टीवी देखने पर आंखों पर जोर नहीं पड़ता। कंपनी कई सालों से अपने एआई पिक्चर बूस्टर इंजन के जरिए टीवी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रही है।

vu masterpiece aeye tv series

रोशनी के हिसाब से सोने-चांदी जैसा दिखता है

कंपनी का कहना है कि इन टीवी में हैंड-ब्रश्ड एल्युमिनियम-अलॉय बॉडी है, जो बहुत ही स्लिम है और इस पर ‘अरमानी गोल्ड’ फिनिश दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह फिनिश वार्म लाइटिंग में सोने जैसी और तेज रोशनी में चांदी जैसी दिखाई देती है। ‘पर्सनलाइज्ड फ्रेम मोड’ की मदद से, स्क्रीन बंद होने पर भी यूजर अपनी तस्वीरें, आर्टवर्क और अन्य इमेज डिस्प्ले कर सकते हैं। इसके 55-इंच से 98-इंच तक के मॉडल में 2500 निट्स तक और 115-इंच के मॉडल में 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

दमदार साउंड, टॉप मॉडल में 240W आउटपुट

सभी टीवी दमदार साउंड के साथ आते हैं। सभी मॉडल डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। इनमें डॉल्बी AC-4 डायलॉग एन्हांसर के साथ ‘AI क्रिस्टल-क्लियर वॉयस’ फीचर दिया गया है, जो बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स से अलग डायलॉग को बेहतर बनाता है। 55-इंच से 98-इंच वाले मॉडल में VuFx 6-ड्राइवर सिस्टम है, जिसमें 4 स्पीकर और 2 रियर वूफर लगे हैं, जो 110W का आउटपुट देते हैं। जबकि 115-इंच वाले मॉडल में VuFx 10-ड्राइवर सिस्टम है, जिसमें 8 स्पीकर और 2 रियर सबवूफर लगे हैं। यह 240W का आउटपुट देता है।

टीवी के साथ दो रिमोट दे रही कंपनी

ये टेलीविजन गूगल TV ओएस पर चलते हैं, जिनमें कंटेंट खोजने, सर्च करने और नेविगेट करने के लिए Gemini AI का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में एडवांस्ड AI प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज और वॉयस सर्च और डेडिकेटेड OTT हॉटकी के साथ 2 ब्लूटूथ वॉयस रिमोट मिलते हैं।

इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत

Vu Masterpiece AEye TV सीरीज 12 नवंबर 2026 से पूरे भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध होगी।

55 इंच मॉडल की कीमत 75,000 रुपये है।

65 इंच मॉडल की कीमत 95,000 रुपये है।

75 इंच मॉडल की कीमत 1,30,000 रुपये है।

85 इंच मॉडल की कीमत 1,75,000 रुपये है।

98 इंच मॉडल की कीमत 2,95,000 रुपये है।

115 इंच मॉडल की कीमत 13,00,000 रुपये है।

Amazon पर मिल रहे इन Vu TV पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN