Home - Vivo की नई स्मार्टवॉच मचाएगी तहलका! 25 दिन चलेगी बैटरी, 2400 निट्स...

Vivo की नई स्मार्टवॉच मचाएगी तहलका! 25 दिन चलेगी बैटरी, 2400 निट्स की चमक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo Watch GT 2 के इंडिया वेरिएंट के संभावित फीचर्स और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। स्मार्टवॉच में 2.07 इंच AMOLED डिस्प्ले, 2400 निट्स ब्राइटनेस और 25 दिन तक की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Vivo Watch GT 2 स्मार्टवॉच भारतीय मार्केट में जल्द दस्तक दे सकती है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को Vivo X500 सीरीज के साथ भारत में लाने के संकेत पहले ही दे दिए हैं। अब इसके भारतीय वेरिएंट के डिस्प्ले, बैटरी और कलर ऑप्शन से जुड़ी बड़ी जानकारी लीक हुई है। हालांकि, Vivo ने अभी इन स्पेसिफिकेशन और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सम्बंधित सुझाव

लीक के मुताबिक, Vivo Watch GT 2 के भारतीय वेरिएंट में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,400 निट्स तक होने की बात सामने आई है। यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड डिजाइन और 432×514 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। चीन में लॉन्च किए गए मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है।

बैटरी की बात करें तो भारत में आने वाली Vivo Watch GT 2 को एक बार चार्ज करने पर 25 दिनों तक चलने का दावा किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा चीन वाले मॉडल की तुलना में कम है। चीन में ब्लूटूथ वेरिएंट में 695mAh बैटरी के साथ 33 दिनों तक और ई-सिम वेरिएंट में 595mAh बैटरी के साथ 28 दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल की बैटरी क्षमता और ई-सिम वेरिएंट की उपलब्धता अभी साफ नहीं है।

सामने आए डिवाइस के कलर ऑप्शंस

कलर ऑप्शन की बात करें तो भारतीय मार्केट में यह स्मार्टवॉच Black और Off White कलर्स में उपलब्ध हो सकती है। चीन में Watch GT 2 को Free Blue, Origin Black, Obsidian Black, Shell Powder और White Space जैसे कई कलर्स में पेश किया गया है।

ऐसे होंगे Vivo स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स की बात करें तो चीन वाले मॉडल के आधार पर Vivo Watch GT 2 में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, नींद, तनाव और मंथली साइकल की मॉनीटरिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और नॉइस की पहचान करने वाला फीचर भी दिया गया है। स्मार्टवॉच में AI असिस्टेंट भी मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए चीन वाले मॉडल में Bluetooth 5.4, NFC और GPS के साथ GLONASS, Galileo और BeiDou जैसे नेविगेशन सिस्टम दिए गए हैं। ई-सिम वेरिएंट में LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे ब्लूटूथ के जरिए कॉलिंग की जा सकती है।

Vivo Watch GT 2 में कंपनी का BlueOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यानी यह Google के Wear OS पर बेस्ड स्मार्टवॉच नहीं होगी। चीन में लॉन्च हुआ मॉडल अक्टूबर, 2025 में Vivo X300 सीरीज के साथ पेश किया गया था।

भारत में इसी महीने लॉन्च की उम्मीद

भारत में इसकी लॉन्चिंग Vivo X500 सीरीज के साथ होने की उम्मीद है। Vivo ने भारत में Watch GT 2 को आधिकारिक तौर पर टीज भी किया है। रिपोर्ट्स में X500 सीरीज के साथ 25 नवंबर को लॉन्च की संभावना जताई गई है, हालांकि कंपनी ने अभी इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्मार्टवॉच की भारतीय कीमत भी फिलहाल सामने नहीं आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN