Home Latest news ताज़ा खबर 12 करोड़ के फ्लैट में हाउस अरेस्ट? ट्रंप टावर में बिल्डर पर...

12 करोड़ के फ्लैट में हाउस अरेस्ट? ट्रंप टावर में बिल्डर पर लिफ्ट बंद करने का आरोप, परिवार 36वें फ्लोर पर फंसा रहा

3
0

Source :- INDIATV NEWS

हरियाणा के गुरुग्राम में बिल्डर की दादागिरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मेंटेनेंस को लेकर हुए विवाद के बाद बिल्डर पर एक परिवार को हाउस अरेस्ट जैसी प्रताड़ना देने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि सेक्टर -65 स्थित ट्रंप टावर में बिल्डर ने 36वीं मंजिल पर रहने वाले वरुण सुहाग और उनके परिवार की लिफ्ट ही बंद करवा दी। परिवार करीब 45 मिनट तक परेशान रहा। पुलिस की शिकायत के बाद ही लिफ्ट दोबारा शुरू हो पाई। वरुण सिहाग ने M3M के डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

12 से 18 करोड़ रुपये तक है फ्लैट की कीमत

बता दें कि गुरुग्राम में ट्रंप टावर्स में 3 BHK फ्लैट की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये और 4 BHK फ्लैट की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है। यहां मेंटेनेंस और एग्रीमेंट लेटर को लेकर बिल्डर और निवासी के बीच विवाद सामने आया है। वरुण सुहाग का आरोप है कि विवाद के बाद बिल्डर ने उनके परिवार की लिफ्ट बंद करवा दी जिससे परिवार 36वीं मंजिल पर फंसा रहा। लिफ्ट बंद होने के कारण परिवार को हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, उनके फ्लैट पर सामान और दूसरी सर्विसेज की डिलीवरी भी रोक दी गई है।

gurugram trump tower

Image Source : REPORTER INPUTगुरुग्राम में सेक्टर -65 स्थित ट्रंप टावर।

वरुण सुहाग ने क्या आरोप लगाए?

वरुण सुहाग ने M3M के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। X पर इसको लेकर वरुण सुहाग ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ट्रंप टावर में रहते हैं। परिवार में उनकी बुजुर्ग मां और एक साल का बच्चा भी है। सुहाग ने चिंता जताई कि उन्हें किसी भी वक्त मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, ऐसे में लिफ्ट सर्विसेज बंद होना उनके लिए खतरनाक है। वरुण ने एक वीडियो और वॉट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। ये मैसेज उन्होंने ट्रंप टावर्स के मैनेजर को भेजा था।

वरुण ने पोस्ट में लिखा, ”मैं ट्रंप टावर्स दिल्ली NCR, सेक्टर 65, गुरुग्राम के अपार्टमेंट नंबर 36C का मालिक हूं। मुझे बिल्डर M3M और प्रबंधन द्वारा नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया है।”

मेंटेनेंस और एग्रीमेंट लेटर को लेकर विवाद

लिफ्ट बंद होने से परेशान परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट बाद लिफ्ट को दोबारा शुरू करवाया गया, जिसके बाद परिवार को राहत मिली। पूरा विवाद मेंटेनेंस और एग्रीमेंट लेटर को लेकर शुरू हुआ था। फिलहाल वरुण सिहाग ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले पर जब बिल्डर की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला।

(रिपोर्ट- गोहित कौशिक)

यह भी पढ़ें-

लिफ्ट मेंटेनेंस के ठेके और पैसों के विवाद में फायरिंग, लोहे की रॉड-डंडों से पिटाई के बाद चली गोलियां, 2 घायल

SOURCE : INDIATV NEWS