Home rss business hindi 14% बढ़ा SBI का मुनाफा, हिस्सेदारी बेचने से ₹7288 करोड़ का फायदा

14% बढ़ा SBI का मुनाफा, हिस्सेदारी बेचने से ₹7288 करोड़ का फायदा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं
  • इस तिमाही में बैंक को बड़ा मुनाफा हुआ है

SBI result news: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में मुनाफा 20,160 करोड़ रुपये था। एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 1,43,796 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,34,979 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, बैंक की ब्याज आय तिमाही में बढ़कर 1,32,019 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,19,654 करोड़ रुपये थी।

एसबीआई की ग्रॉस एनपीए कुल कर्ज के प्रतिशत के रूप में सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही में घटकर 1.39 प्रतिशत रहीं। एक साल पहले यह आंकड़ा 1.73 प्रतिशत था। बैंक का नेट एनपीए भी कम होकर 0.36 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.42 प्रतिशत था। फंसे हुए कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 2,759 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,132 करोड़ रुपये था।

हिस्सेदारी बेचने से 7,288 करोड़ रुपये का फायदा

एसबीआई के तिमाही मुनाफे को बढ़ाने में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में हिस्सेदारी की बिक्री का भी बड़ा योगदान रहा। बैंक ने कंपनी में अपनी करीब 6 फीसदी हिस्सेदारी बेची। इसमें प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए की गई बिक्री भी शामिल है। इस सौदे से बैंक को 7,288 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ हुआ।

इसके अलावा एसबीआई ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ के दौरान भी अपनी 0.65 फीसदी हिस्सेदारी बेची। हालांकि, बैंक ने स्पष्ट किया कि इस बिक्री से प्राप्त लाभ को कैपिटल रिजर्व में दर्ज किया गया है। इसलिए इसका असर तिमाही के रिपोर्टेड मुनाफे में शामिल नहीं हुआ।

शेयर का परफॉर्मेंस

एसबीआई के शेयर की बात करें तो मंगलवार को बिकवाली मोड में रहा। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर तिमाही नतीजों के बाद करीब 2 पर्सेंट टूटकर 970 रुपये के नीचे आ गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN