Home World News hindi 14 साल की गुलामी, कैद और 5 बच्चे; पाकिस्तान में फ्रेंच महिला...

14 साल की गुलामी, कैद और 5 बच्चे; पाकिस्तान में फ्रेंच महिला की दुख भरी कहानी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान पुलिस ने 14 साल तक कैद में रही फ्रांसीसी महिला को उसके पति के चंगुल से छुड़ाया है। महिला और उसका पति ऑस्ट्रेलिया में मिले थे, जहां 11 साल तक साथ रहने के बाद वह पाकिस्तान आए और यहां पर आकर पति का रवैया पूरी तरह से बदल गया।

2025 में बॉलीवुड में पाकिस्तानी सख्श से शादी करने वाली भारतीय महिला की कहानी पर एक फिल्म बनाई थी। इसमें महिला प्यार के चक्कर में पाकिस्तान जाती है, वहाँ पर उसका पति की दूसरी दुनिया की उसे जानकारी मिलती है। इसके बाद उसे गुलाम बनाकर रखा जाता है। ठीक इसी तरह की घटना एक बार फिर पाकिस्तान में सामने आई है। यहां खैबर पख्तूनख्वा के बारा नामक जगह से पाकिस्तान पुलिस ने एक 54 वर्षीय फ्रेंच महिला को छुड़ाया है। महिला के पांच बच्चे हैं, जो पिछले 12 साल से गंदगी भरा जीवन जी रहे हैं।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का सबसे बड़ा बेटा किसी तरह से कैद से निकलकर पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके 54 वर्षीय सिल्वी यास्मीना और उसके पांचों बच्चों को वहां से निकाला। इसके अलावा उन्होंने सिल्वी के पति को भी गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिल्वी और उसके बच्चों के शरीर के ऊपर गहरे चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे, जो कि उसकी कैद और सालों के टॉर्चर की गवाही हैं।

ऑस्ट्रेलिया में हुआ प्यार, पाकिस्तान में बदली जिंदगी

पुलिस द्वारा कैद से आजाद कराई गई सिल्वी ने अपनी पूरी जिंदगी की कहानी बताई कि कैसे वह कभी ऑस्ट्रेलिया में बढ़िया जिंदगी जीती थी, लेकिन पाकिस्तान आने के बाद उसकी पूरी जिंदगी नरक हो गई। बकौल, सिल्वी ऑस्ट्रेलिया में रहकर अपनी पढ़ाई और उसके साथ नौकरी करती थी। यहां पर वह आधुनिक तरीके से अपनी जिंदगी जी रही थी। इसी समय उसे पाकिस्तानी मूल के एक शख्स (उसका पति) से प्यार हो गया और 2003 में उसने शादी कर ली। इसके बाद वह 2014 तक ऑस्ट्रेलिया में ही रहे। यहां पर उनके दो बच्चे हुए, जो कि किसी आम बच्चों की तरह स्कूल जाते थे।

2014 से शुरू हुआ नरक का जीवन

सिल्वी के मुताबिक वर्ष 2014 में वह अपने पति के साथ पाकिस्तान रहने के लिए आ गई। उसे लगा कि यहां पर सबकुछ बेहतर होगा। लेकिन पाकिस्तान आने के बाद हकीकत पूरी तरह से बदल गई। उसके पति का रवैया पूरी तरह से बदल गया। वह लगातार उनके साथ मारपीट करने लगा। सिल्वी ने बताया कि 2014 के बाद से उसका जीवन नरक हो गया। इस दौरान उसके बच्चों की पढ़ाई छूट गई फिर उसके तीन बच्चे और हुए, जिन्होंने कभी भी स्कूल का मुंह तक नहीं देखा।

सिल्वी ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद मेरे पति का रवैया पूरी तरह से बदल गया था। हमारी आजादी छीन ली गई। मेरे पति ने न तो पति का फर्ज अदा किया और न ही पिता का। वह रोजाना हमें मारता-पीटता था और हमारा जीवन नरक बनाकर रखा था। मैंने ठान लिया था कि मेरा तो भविष्य बर्बाद हो गया है, लेकिन मैं अपने बच्चों को भविष्य बर्बाद नहीं होने दूंगी।

फ्रांस लौटने की जताई इच्छा

फ्रांसीसी मूल की नागरिक सिल्वी फिलहाल पाकिस्तानी पुलिस के साथ है। लेकिन उसने पाकिस्तान छोड़ने और फ्रांस लौटने की इच्छा जताई है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले से फ्रांसीसी दूतावास को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है। यह मामला पाकिस्तान में चल रहे उस दुष्चक्र को उजागर करता है, जिसमें पाकिस्तानी मूल के लोग विदेश में जाकर महिलाओं से शादी करते हैं, फिर उन्हें पाकिस्तान लाकर गुलाम की तरह रखते हैं। ऐसा ही एक मामला साल 2018 में भारतीय मूल की महिला के साथ भी हुआ था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN