Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Zetwerk Manufacturing IPO की तरफ से प्राइस बैंड की घोषणा कर दी गई है
- यह आईपीओ 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक खुला रहेगा
- आईपीओ का जीएमपी 30 रुपये चल रहा है
Zetwerk Manufacturing IPO ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 15 अक्टूबर को खुल जाएगा। आईपीओ 19 अक्टूबर को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट कंपनी 21 अक्टूबर को करेगी। 23 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग प्रस्तावित है। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 5012 करोड़ रुपये है। कंपनी के इश्यू में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। ग्रे मार्केट में भी इश्यू को लेकर हलचल है।
इस आईपीओ में 2830 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर शामिल है। मौजूदा निवेशक 2182.30 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे। इस आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटर Zetwerk की शेयरहोल्डिंग 21.08 प्रतिशत से घटकर 15.71 प्रतिशत हो जाएगी।
कितना है प्राइस बैंड (Zetwerk Manufacturing IPO price band)
आईपीओ के लिए कंपनी ने 143 रुपये से 151 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने निवेशकों के लिए 99 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14949 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 14 रुपये की छूट दी है।
आईपीओ में 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा। वहीं, 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित रहेगा।
कौन-कौन से प्रमोटर बेच रहे हैं शेयर
अमृत प्रतीक आचार्य और श्रीनाथ रामकृष्ण की तरफ से भी आईपीओ में शेयरों की बिक्री होने वाली है। इसके अलावा Peak XV Partners, Accel India V, लाइट स्पीड वेंचर पार्टनर्स, सैफुद्दीन कुरैशी भी कुछ शेयर आईपीओ के जरिए बेच रहे हैं।
ग्रे मार्केट में अच्छी स्थिति (Zetwerk Manufacturing IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कल यानी 11 अक्टूबर को आईपीओ 30 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था।
फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों का क्या होगा?
कंपनी मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक चुकाने के लिए 1300 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वहीं, बाकि पैसा कंपनी अपनी ग्रोथ और जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग करेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




