Home LIFESTYLE NEWS HINDI 15 अगस्त की छुट्टी बच्चों के साथ ऐसे करें एंज्वॉय, समझाएं स्वतंत्रता...

15 अगस्त की छुट्टी बच्चों के साथ ऐसे करें एंज्वॉय, समझाएं स्वतंत्रता दिवस का महत्व

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस को मनाने का काम केवल बड़ों पर ना छोड़ दें बल्कि घर के छोटे बच्चों को भी इस दिन का महत्व रोचक तरीके से सिखाएं। इन एक्टीविटीज की मदद से बच्चे स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझकर इस दिन को सेलिब्रेट करेंगे।

15 अगस्त के दिन हम भारतीयों के लिए बेहद खास होता है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। इस मौके पर हर साल देश में स्वत्रंता दिवस का सेलिब्रेशन किया जाता है। साथ ही ये दिन राष्ट्रीय अवकाश के लिए भी जाना जाता है। चूंकि स्कूल, कॉलेज से लेकर सारी चीजें बंद होती है इसलिए घर में आप बच्चों के साथ पूरा दिन एंज्वॉय कर सकते हैं। लेकिन बच्चे अगर छोटे हैं तो इस दिन को यूं ही ना बिता दें बल्कि कुछ ऐसे काम करें जिससे बच्चों के दिल में अपने देश के प्रति प्रेम बढ़े और उन्हें स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा ज्ञान भी मिले। तो 15 अगस्त के दिन बच्चों के साथ आप इस तरह से सेलिब्रेशन करें कि बच्चे एंज्वॉय भी करें और दिल में देशभक्ति भी जागे।

बच्चों को स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कहानियां और क्विज सुनाएं

बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत के इतिहास से जोड़ें। भारत के महान देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां सुनाएं। केवल सुनाएं ही नहीं बल्कि इस तरह से पेश करें कि उनके अंदर उत्सुकता का भाव जागे। इसके साथ ही कुछ देश के इतिहास से जुड़े क्विज सुलझाने के लिए भी दें।

पेटिंग, कविता जैसे कॉम्पिटिशन करवाएं

अगर बड़ी सोसाइटी में हैं तो बच्चों के बीच पेंटिंग, देशभक्ति कविता का पाठ करवाएं और प्रतियोगिता करें। और अगर, आप घर में ही हैं तो बच्चों के साथ मिलकर पेंटिंग वगैरह बच्चे के साथ मिलकर बनाएं। इससे बच्चे का दिन एंज्वॉयमेंट के साथ बीतेगा।

देशभक्ति की फिल्मे दिखाएं या कुछ कल्चरल प्रोग्राम दिखाएं

बच्चों के साथ टाइम बिताना है तो कुछ देशभक्ति की फिल्मे दिखाएं। या फिर कई सारे सांस्कृतिक प्रोग्राम होते हैं उन्हें दिखाएं। कोई डॉक्यूमेंट्री दिखा सकते हैं। जिससे बच्चे का मनोरंजन होगा और उसे अपने इतिहास को जानने का मौका भी रोचक तरीके से मिलेगा।

तिरंगा थीम खाना

घर में तिरंगा थीम वाला खाना बनवाएं और उस काम को करने में बच्चों की मदद लें। छोटी हेल्प भी लें और बच्चों को शामिल करें। ऐसा करने से बच्चों में 15 अगस्त सेलिब्रेट करने को लेकर उत्साह होता है।

ध्वजारोहण करवाएं

सोसाइटी में, मोहल्ले में या आसपास के स्कूल में बच्चे को ले जाएं, ध्वजारोहण में शामिल करवाएं। राष्ट्रगान गंवाएं और झंडे के सम्मान के बारे में बताएं।

15 अगस्त से जुड़े क्राफ्ट करवाएं

पेंटिंग के अलावा बच्चों के साथ झंडा बनवाएं, पेपर कप से कुछ ट्राई कलर के क्राफ्ट करवाएं। उन्हें कुछ नया सिखाएं, झंडे के तीनों कलर का मतलब समझाएं। जब आप बच्चों के साथ इस तरह से दिन बिताएंगे तो उन्हें अपने स्वतंत्रता दिवस और देशप्रेम का महत्व समझ आएगा। उनमे देशभक्ति की भावना जागेगी और इस दिन का सही तरीके से सेलिब्रेशन होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN