Home rss business hindi 150 रुपय े स े भ ी नीच े आय ा NSE...

150 रुपय े स े भ ी नीच े आय ा NSE क े शेयरो ं क ा GMP, पहल े दिन 43 % सब्सक्रिप्शन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ गुरुवार 17 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। एक्सचेंज के आईपीओ पर पहले दिन सिर्फ 43 पर्सेंट (0.43 गुना) सब्सक्रिप्शन मिला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को पहले दिन बहुत जबरदस्त रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इधर, ग्रे मार्केट में भी एनएसई के शेयरों का प्रीमियम लुढ़क रहा है। investorgain के मुताबिक, एक्सचेंज के शेयर गुरुवार शाम 7.37 बजे 148 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थे। NSE के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 5 सितंबर को 310 रुपये पर था। वहीं, 16 सितंबर को एक्सचेंज के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम लुढ़ककर 145 रुपये पर जा पहुंचा था।

पहले दिन 43% सब्सक्रिप्शन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ पर पहले दिन सिर्फ 43 पर्सेंट (0.43 गुना) बोली लगी है। एक्सचेंज के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 0.44 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, एंप्लॉयीज की कैटेगरी में 0.97 गुना दांव लगा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 0.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कोटे में 0.19 गुना बोली लगी है।

24 सितंबर को लिस्ट होंगे NSE के शेयर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 सितंबर तक खुला रहेगा। एक्सचेंज के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 22 सितंबर को फाइनल होगा। वहीं, NSE के शेयर गुरुवार 24 सितंबर को BSE में लिस्ट होंगे। NSE का आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) है। एक्सचेंज के आईपीओ का टोटल साइज 22,562 करोड़ रुपये तक का है।

अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ में आम निवेशक या रिटेल इनवेस्टर कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 8 शेयर हैं। रिटेल इनवेस्टर्स को 1 लॉट के लिए 14,280 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ में एक्सचेंज के एंप्लॉयीज के लिए 170 रुपये का डिस्काउंट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत साल 1992 में हुई। NSE देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है और यह दुनिया के प्रमुख मल्टी-एसेट एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स में से एक है।

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 6746 करोड़ रुपये
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने करीब 189 एंकर इनवेस्टर्स से 6746 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर इनवेस्टर्स में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), नार्वे का गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, अबु धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी शामिल हैं। इसके अलावा, कई लाइफ इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड्स भी शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN