Source :- LIVE HINDUSTAN
6000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर के साथ लॉन्च होने वाले हैं HMD C2 और HMD C2P स्मार्टफोन। बजट सेगमेंट में होगी एंट्री:
HMD अपनी अगली C-सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस लाइनअप में HMD C2 और HMD C2P शामिल हो सकते हैं। हाल ही में कंपनी के दो नए स्मार्टफोन HMD C2 और HMD C2P लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री कर सकते हैं और इनमें कई ऐसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में मिलते हैं। HMD C2 Series में बड़ी 6000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा दोनों फोन्स का डिजाइन भी काफी आकर्षक बताया जा रहा है। आधिकारिक घोषणा से पहले, एक नई लीक से HMD C2 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन, डिजाइन रेंडर और यूरोप में इनकी कीमत का पता चला है।
HMD C2, HMD C2P की कीमत और कलर वैरिएंट (लीक)
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD C2 के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 149 यूरो (करीब 15,000 रुपए) हो सकती है। वहीं 6GB + 256GB मॉडल की कीमत लगभग 169 यूरो (करीब 17,000 रुपए) तक जा सकती है। दूसरी तरफ HMD C2P के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 200 यूरो (करीब 20,000 रुपए) बताई जा रही है। टिपस्टर @smashx_60 ने HMD C2 और HMD C2P के संभावित स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन डिटेल शेयर किए हैं। दोनों फोन में चमकदार रियर पैनल और चौकोर साइज के रियर कैमरा मॉड्यूल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD C2 को Light Mint, Midnight Blue और Lavender जैसे रंगों में लाया जा सकता है, जबकि HMD C2P Coral, Royal Blue और Jade Green कलर ऑप्शन में आ सकता है।
HMD C2 के फीचर्स (संभावित)
स्टैंडर्ड HMD C2 में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए HMD C2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 2MP और 0.3MP के अतिरिक्त सेंसर दिए जा सकते हैं। कैमरा EIS यानी Electronic Image Stabilization सपोर्ट के साथ आ सकता है, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान शेक कम होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है। HMD C2 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।
HMD C2P के फीचर्स (लीक)
सीरीज का प्रीमियम मॉडल HMD C2P है। इसमें भी 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, लेकिन यहां 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स तक की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। HMD C2P में 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही जा रही है, जो OIS यानी Optical Image Stabilization सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का अतिरिक्त सेंसर भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
HMD C2P में भी Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो यहां भी 6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन्स में डुअल स्पीकर्स, OZO Audio टेक्नोलॉजी, 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Bluetooth 5.1 सपोर्ट मिल सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







