Home rss business hindi 15000 रुपये की SIP करने पर 30 साल में क्या निवेशक बन...

15000 रुपये की SIP करने पर 30 साल में क्या निवेशक बन पाएंगे करोड़पति? समझें कैलकुलेशन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

SIP Investment: अगर कोई व्यक्ति 30 साल तक 15000 रुपये की एसआईपी करता है तो कितना फंड जुटा लेगा? क्या वह व्यक्ति करोड़पति बन सकता है। आइए समझते हैं कि एसआईपी में निवेश का सबसे बेहतर तरीका क्या है।

SIP कैलकुलेटर के अनुसार अगर कोई व्यक्ति हर महीने 15000 रुपये का निवेश अगले 30 साल तक म्यूचुअल फंड्स में करता है तो 12 प्रतिशत के औसतन रिटर्न पर उसे 5.29 करोड़ रुपये का फंड मिल सकता है। बता दें, वास्तविक रिटर्न उस समय के बाजार की स्थिति पर भी निर्भर करेगा। लेकिन लॉन्ग टर्म में एसआईपी औसतन 12 प्रतिशत तक का रिटर्न देता है।

15000 रुपये की मंथली एसआईपी

12 प्रतिशत का औसतन रिटर्न एसआईपी पर मिलता है।

30 साल अगर निवेश किया जाए।

इस पीरियड में कुल 54 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

4.75 करोड़ रुपये का रिटर्न मिल सकता है।

कुल 5.29 करोड़ रुपये का फंड 30 साल में बनाया जा सकता है।

लॉन्ग टर्म में कैसा बनाए अधिक फंड

एसआईपी के विषय में सबसे अच्छी बात कंपाउंडिंग इंटरेस्ट है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता है कंपाउंडिंग इंटरेस्ट रेट अपना कमाल दिखाना शुरू करता है। लॉन्ग टर्म में यह निवेशकों के लिए एक बड़ा फंड बनाने में मदद करता है।

SIP आज के समय में काफी लोकप्रिय

मौजूदा समय में एसआईपी काफी लोकप्रिय हो चुका है। कोई भी व्यक्ति एसआईपी 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने, 1 साल के पर कर सकता है। साप्ताहिक एसआईपी का भी विकल्प निवेशकों को मिलता है। आज के समय में 100 रुपये से भी एसआईपी निवेशक कर सकते हैं। बता दें, एसआईपी के जरिए शेयर बाजार में निवेश किया जाता है।

SIP करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है

किसी भी म्यूचुअल फंड्स का चयन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना काफी आवश्यक है। सबसे पहली बात उस फंड का मैनेजर कौन है। उसके पास कितना अनुभव है। दूसरा किन कंपनियों में फंड पैसा लगा रहा है। अगर सही कंपनियों का चयन नहीं हुआ है तो उस स्थिति में रिटर्न कई बार निफ्टी इंडेक्स से भी कम रहता है।

एक्सपेंस रेशियो और एक्जिट लोड भी जरूर देख लें। अगर यह दोनों अधिक है तब की स्थिति में भी उस म्यूचुअल फंड्स में निवेश से बचना चाहिए। बता दें, फंड है एसेट भी चेक करना जरूरी रहता है.।

जब आप सही फंड का चयन कर लें तब एसआईपी शुरू करें। अगर आप सालाना अपनी तय एसआईपी में 10 प्रतिशत का इजाफा करते हैं तो लॉन्ग टर्म में इसका और फायदा मिलेगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN