Home rss business hindi 169 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ IPO, GMP दिखा रहा 20% का...

169 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ IPO, GMP दिखा रहा 20% का फायदा, आपका है दांव?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

G.V. Electricals IPO: जी वी इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ पर निवेशकों की तरफ से जमकर पैसा खर्च किया गया है। आईपीओ को 169 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया। बता दें, ग्रे मार्केट आज शनिवार को 20 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन दिखा रहा है।

रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 168 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्यूआईबी सेक्शन में यह 91.55 गुना और एनआईआई कैटगरी में 272 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

कितना चल रहा है जीएमपी (G.V. Electricals IPO GMP Today)

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 26 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आज के जीएमपी के हिसाब से 20 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन निवेशकों को हो सकता है। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 18 रुपये रहा है।

कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 130 रुपये था। निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना था। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 260000 रुपये का था। बता दें, आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी। यह लिस्टिंग 12 अगस्त को प्रस्तावि है।

31 जुलाई को खुल था आईपीओ (G.V. Electricals IPO details)

जीवी इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 31 जुलाई को खुला था। निवेशकों के पास 7 अगस्त तक का मौका था। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 42.25 करोड़ रुपये था। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 39 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 0.03 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किया है। बता दें, कंपनी का आईपीओ का एंकर निवेशकों के लिए 30 जुलाई को ओपन हुआ था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 11.54 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

एंकर निवेशकों को जोरी 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है।

क्या करती है कंपनी

जीवी इलेक्ट्रिकल्स की शुरुआत 1985 में हुई थी। यह एक पावर डिस्ट्रीब्यूशनल इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रवाइडर है। कंपनी ऑपरेशन्स, मेंटेनेंस और सपोर्ट सर्विस का काम करती है। मौजूदा समय में कंपनी नेटवर्क ऑपरेशन्स और मेंटनेंस, इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट का काम करती है। इसके अलावा मीटरिंग और मीटर मैनेजमेंट का काम भी देखती है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या होगा?

आईपीओ से जुटाए 6 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। वहीं, वर्किंग कैपिटल में 22 करोड़ रुपये का उपयोग होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN