Home rss business hindi 170% बढ़ा मुनाफा, फिर भी शेयर धड़ाम, 480 रुपये तक जा सकता...

170% बढ़ा मुनाफा, फिर भी शेयर धड़ाम, 480 रुपये तक जा सकता है शेयर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सितंबर 2026 तिमाही में मुनाफा 170% बढ़ने के बाद भी आरबीएल बैंक के शेयर लुढ़क गए हैं
  • आरबीएल बैंक के शेयर मंगलवार को BSE में करीब 8% टूटकर 387.85 रुपये पर पहुंच गए हैं

आरबीएल बैंक के शेयरों में तेज गिरावट आई है। बैंक के शेयरों में मंगलवार को बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। आरबीएल बैंक के शेयर मंगलवार को BSE में करीब 8 पर्सेंट की गिरावट के साथ 387.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 170 पर्सेंट बढ़ा है, इसके बाद भी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बैंक के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स बैंक के शेयरों पर बुलिश हैं। उनका अनुमान है कि आरबीएल बैंक के शेयर 480 रुपये तक जा सकते हैं। हालांकि, तीसरी तिमाही में बैंक के मार्जिन्स पर दबाव देखने को मिल सकता है।

170% बढ़ा है आरबीएल बैंक का मुनाफा
आरबीएल बैंक (RBL Bank) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 170 पर्सेंट बढ़कर 482 करोड़ रुपये रहा है। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में मजबूत ग्रोथ की वजह से बैंक के मुनाफे में यह उछाल आया है। एक साल पहले की समान अवधि में आरबीएल बैंक का मुनाफा 179 करोड़ रुपये था। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 254 करोड़ रुपये रहा था। अगर एसेट क्वॉलिटी की बात करें तो बैंक का ग्रॉस नेट परफर्मिंग एसेट्स सालाना आधार पर 131 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 1.02 पर्सेंट रहा है, जबकि नेट एनपीए सालाना आधार पर 28 बेसिस प्वाइंट घटकर 0.29 पर्सेंट रहा है।

बैंक के शेयरों को 480 रुपये तक का टारगेट
ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल (Emkay Global) ने आरबीएल बैंक के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। यानी, ब्रोकरेज हाउस ने बैंक के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने बैंक के शेयरों का टारगेट प्राइस 475 रुपये दिया है, जो कि पहले 430 रुपये था। IIFL कैपिटल ने भी आरबीएल बैंक के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है और शेयरों के लिए 475 रुपये का टारगेट दिया है। एलारा कैपिटल ने प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक के शेयरों को एक्युमुलेट करने की सलाह दी है और बैंक के शेयरों के लिए 480 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है।

4 साल में 210% से ज्यादा उछल गए हैं आरबीएल बैंक के शेयर
आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयरों में पिछले 4 साल में 210 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बैंक के शेयर 14 अक्टूबर 2022 को 124.15 रुपये पर थे। आरबीएल बैंक के शेयर 13 अक्टूबर 2026 को 387.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 साल में बैंक के शेयर करीब 90 पर्सेंट उछले हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो आरबीएल बैंक के शेयरों में 33 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 429.55 रुपये है। वहीं, आरबीएल बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 285.80 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN