Home rss business hindi 2 किस्तों में DA को मंजूरी, दशहरा से पहले इन कर्मचारियों के...

2 किस्तों में DA को मंजूरी, दशहरा से पहले इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए (DA) की दो किस्तों को मंजूरी दे दी है
  • ये दोनों किस्तें जनवरी 2024 और जुलाई 2024 से लागू मानी जाएंगी
  • यानी कर्मचारियों की सैलरी में अब डीए का बढ़ा हुआ हिस्सा जुड़कर आएगा

DA Hike Latest News: तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों के लिए दशहरा से पहले बड़ी खुशखबरी है। तेलंगाना टुडे मुताबिक, राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए (DA) की दो किस्तों को मंजूरी दे दी है। ये दोनों किस्तें जनवरी 2024 और जुलाई 2024 से लागू मानी जाएंगी। यानी कर्मचारियों की सैलरी में अब डीए का बढ़ा हुआ हिस्सा जुड़कर आएगा। बढ़े हुए डीए का फायदा अक्टूबर 2026 की सैलरी में मिलेगा, जो कर्मचारियों के खाते में 1 नवंबर को आएगी। इसके साथ ही डीए एरियर यानी बकाया पैसा भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के साथ बकाया डीए का भी फायदा मिलने वाला है।

कर्मचारियों को मिलेगा एरियर भी

जनवरी 2024 से सितंबर 2026 तक का DA एरियर 33 किस्तों में दिया जाएगा। वहीं, जुलाई 2024 से सितंबर 2026 तक का एरियर 27 किस्तों में मिलेगा। सरकार यह रकम कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा करेगी। जनवरी 2024 से DA में 3.64 फीसदी और जुलाई 2024 से 2.73 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 2020 पे स्केल वाले कर्मचारियों का DA जनवरी 2024 में 33.67 फीसदी से बढ़कर 37.31 फीसदी और जुलाई 2024 में 40.04 फीसदी हो गया है। वहीं 2015 पे स्केल के कर्मचारियों का DA 73.34 फीसदी से बढ़कर पहले 78.06 फीसदी और फिर 81.72 फीसदी किया गया है।

राज्य सरकार पर 3,057 करोड़ का वित्तीय बोझ

बता दें कि DA बढ़ने से राज्य सरकार पर भी बड़ा वित्तीय बोझ पड़ेगा। दोनों किस्तों पर सरकार को हर साल करीब 3,057 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इसमें जनवरी 2024 वाली किस्त के लिए करीब 1,747 करोड़ रुपये और जुलाई 2024 वाली किस्त के लिए करीब 1,310 करोड़ रुपये का खर्च शामिल है।

इन कर्मचारियों को भी फायदा

इस फैसले का फायदा सिर्फ सामान्य सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। UGC और AICTE पे स्केल वाले कर्मचारियों, जिला और मंडल परिषद के कर्मचारियों, नगर निकायों में नियमित पे स्केल पर काम करने वाले कर्मचारियों और फुल-टाइम कंटिजेंट कर्मचारियों समेत कई अन्य वर्गों को भी DA की किस्तें मिलेंगी। यानी लंबे समय से DA बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे इन कर्मचारियों को भी अब इसका फायदा मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN