Home rss business hindi 4 दिन में 42% लुढ़का, इस शेयर के बुरे हाल, फिर भी...

4 दिन में 42% लुढ़का, इस शेयर के बुरे हाल, फिर भी एक्सपर्ट बोले-100% तक चढ़ेगा दाम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • पीबी फिनटेक के शेयर 4 दिन में 42% लुढ़क गए हैं
  • कंपनी के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का नया निचला स्तर बनाया
  • ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने पीबी फिनटेक के शेयरों पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है और 2310 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

जेफरीज ने भी पीबी फिनटेक पर बाय रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस घटा दिया है।

पीबी फिनटेक के शेयरों का बुरा हाल है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ दिन से लगातार लुढ़क रहे हैं। पीबी फिनटेक के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 1076.35 रुपये पर पहुंच गए। 4 दिन में पीबी फिनटेक के शेयर 42 पर्सेंट टूट गए हैं और इसकी मार्केट वैल्यू 37000 करोड़ रुपये घट गई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीबी फिनटेक के शेयरों में 100 पर्सेंट तक की तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल सोमवार के बंद स्तर से आ सकता है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 1151.90 रुपये पर बंद हुए थे। पीबी फिनटेक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1963 रुपये है।

कंपनी के शेयरों में क्यों आई तेज गिरावट?
पीबी फिनटेक (PB Fintech) के शेयरों में यह तेज गिरावट बीमा नियामक संस्था इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा या IRDAI) के प्रस्ताव के बाद आई है, जिसमें इंश्योरेंस वेबसाइट्स पर ‘डार्क पैटर्न्स’ को बैन करने की बात कही गई है। इसमें वे प्रैक्टिसेज भी शामिल हैं, जिसमें ग्राहकों को प्रॉडक्ट्स फीचर्स और प्राइसिंग से जुड़ी जानकारी हासिल करने से पहले अपने पर्सनल डीटेल्स साझा करने होते हैं।

बर्नस्टीन ने बनाए रखी है आउटपरफॉर्म रेटिंग, 2310 रुपये का टारगेट
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस बर्नस्टीन (Bernstein) ने पीबी फिनटेक के शेयरों पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 2310 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, पिछले बंद स्तर (सोमवार के क्लोजिंग लेवल) से पीबी फिनटेक के शेयरों में 100 पर्सेंट तक का उछाल आ सकता है। हालांकि, जेफरीज ने पीबी फिनटेक के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाया है। जेफरीज ने पहले पीबी फिनटेक के शेयरों के लिए 2050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था, जिसे अब घटाकर 1540 रुपये कर दिया है। यानी, कंपनी के शेयरों में करेंट लेवल से 30 पर्सेंट से अधिक की तेजी आ सकती है। जेफरीज ने पीबी फिनटेक के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। यानी, ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत पीबी फिनटेक के हेल्थ बिजनेस NPV में 60-70 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, लाइफ इंश्योरेंस NPV स्थिर रहने की उम्मीद है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN