Home rss business hindi 2 महीने पहले IPO की दमदार लिस्टिंग…अब 6% गिरा शेयर, ₹165 का...

2 महीने पहले IPO की दमदार लिस्टिंग…अब 6% गिरा शेयर, ₹165 का है टारगेट प्राइस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • गुरुवार को बीएसई पर शिपरॉकेट के शेयर में करीब 6 पर्सेंट गिरावट आई और यह 126.80 रुपये पर बंद हुआ
  • ब्रोकरेज ने  इसका टारगेट प्राइस 165 रुपये तय किया है

Newly listed stock: वैसे तो ई-कॉमर्स से जुड़ी कंपनी’शिपरॉकेट’ के शेयर गुरुवार को बिकवाली मोड में थे लेकिन इसको लेकर घरेलू ब्रोकरेज फर्म ‘जेएम फाइनेंशियल’ (JM Financial) का आउटलुक पॉजिटिव है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि शेयर में बड़ा उछाल आएगा।

क्या है शेयर की कीमत?

गुरुवार को बीएसई पर शिपरॉकेट के शेयर में करीब 6 पर्सेंट गिरावट आई और यह 126.80 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने इस शेयर पर कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने ‘बाय’ (खरीदने) की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 165 रुपये तय किया है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 156.81 रुपये है। यह भाव अगस्त के महीने में रहा था। कंपनी की अगस्त में ही शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी।

ब्रोकरेज का अनुमान?

ब्रोकरेज ने भारत के बढ़ते कॉमर्स इनेबलमेंट के मौकों का फायदा उठाने के लिए कंपनी की विविध रणनीति, इसके बढ़ते मर्चेंट बेस और नए उभरते व्यवसायों में मौजूद अवसरों पर जोर दिया है। जेएम फाइनेंशियल को उम्मीद है कि इन कारकों की मदद से वित्त वर्ष 2029 (FY29) तक कंपनी का रेवेन्यू 43.4 अरब रुपये तक पहुंच जाएगा। जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि शिपरॉकेट का मुख्य शिपिंग व्यवसाय मर्चेंट के साथ संबंध बनाने का एक जरिया है। इससे कंपनी को अपना लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए बिना ही, ऑनलाइन बिक्री में हो रही बढ़ोतरी और ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में वृद्धि का फायदा मिलता है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2029 के बीच इसका मुख्य व्यवसाय लगभग 18% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ेगा। साथ ही, इसका एडजस्टेड EBITDA मार्जिन 12.6% से बढ़कर लगभग 15.3% हो जाएगा।

किस भाव पर लिस्ट हुआ शेयर

शिपरॉकेट लिमिटेड का शेयर 19 अगस्त को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 97 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 48 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 33.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 129.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 47.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 143.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 131 रुपये पर शुरुआत की जो इश्यू प्राइस से 35 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के अंत में यह 47.88 प्रतिशत चढ़कर 143.45 रुपये पर रहा। कंपनी ने आईपीओ लॉन्च करते वक्त बताया था कि नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल निवेश और अपने मुख्य, उभरते कारोबार के लिए टेक इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचे को मजबूत करने में करेगी। कुछ हिस्सा कर्ज के भुगतान या पूर्व भुगतान, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए भी रखा जाएगा।

बता दें कि शिपरॉकेट दो सेगमेंट में काम करता है। इसमें कोर और इमर्जिंग बिजनेस है। इसके कोर बिजनेस में घरेलू शिपिंग और शिपिंग एप्लिकेशन शामिल हैं। वहीं, इसके इमर्जिंग बिजनेस में कार्गो और फुलफिलमेंट, क्रॉस-बॉर्डर शिपिंग, विज्ञापन और मार्केटिंग सॉल्यूशंस, कैपिटल सॉल्यूशंस और हाइपरलोकल डिलीवरी शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN