Home - 2 Oct को भारत में लॉन्च हो सकता है बिना स्क्रीन वाला...

2 Oct को भारत में लॉन्च हो सकता है बिना स्क्रीन वाला Google Fitbit Air, कीमत इतनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Fitbit Air India Launch Tipped for October 2: गूगल ने इस साल मई में ग्लोबल मार्केट में अपना Fitbit Air लॉन्च किया था और बाद में कन्फर्म किया था कि यह डिवाइस अक्टूबर से भारत में उपलब्ध होगा। हालांकि, उस समय लॉन्च की सही तारीख नहीं बताई गई थी, लेकिन अब एक टिप्स्टर ने देश में इसके संभावित लॉन्च की तारीख और कीमत के बारे में जानकारी शेयर की है। भारत में इसकी कितनी होगी, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई जानकारी पर….

भारत में जल्द लॉन्च होगा Google Fitbit Air

टिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार, Google Fitbit Air भारत में 2 अक्टूबर 2026 को लॉन्च हो सकता है। उन्होंने एक इंटरनल कम्युनिकेशन जैसी दिखने वाली इमेज शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि मार्केटिंग मटेरियल 28 सितंबर तक रिटेल पार्टनर्स के साथ शेयर किया जाएगा। इसकी कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि भारतीय बाजार में इस डिवाइस की कीमत 12,999 रुपये से 13,999 रुपये के बीच हो सकती है।

इसके अलावा, हमें अमेजन इंडिया पर इस डिवाइस का प्रोडक्ट पेज भी दिखा है, जहां यह पहले से ही लैवेंडर और ऑब्सीडियन कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत 15,600 रुपये है। वहीं, ऑब्सीडियन ब्लैक वैरिएंट की एक अलग लिस्टिंग में इसकी कीमत 15,800 रुपये बताई गई है।

अगर लॉन्च की बताई गई तारीख सही निकलती है, तो Google जल्द ही भारत में इस डिवाइस के लॉन्च के बारे में जानकारी देना शुरू कर सकता है। जहाँ तक Amazon पर लिस्टिंग की बात है, तो इसे खरीदने से पहले आधिकारिक लॉन्च और कीमत की घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा।

Google Fitbit Air की खासियत

Fitbit Air का डिजाइन छोटा और “पेबल” जैसा है, जिसमें कोई डिस्प्ले नहीं है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स इसे पूरे दिन पहन सकते हैं और उन्हें नोटिफिकेशन या स्क्रीन से कोई परेशानी नहीं होगी। गूगल के अनुसार, यह डिवाइस पैसिव हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करता है और इससे जुड़ी जानकारी कनेक्टेड स्मार्टफोन पर गूगल हेल्थ ऐप के जरिए देखी जा सकती है।

गूगल के इस नए हेल्थ स्वास्थ्य ट्रैकर में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स हैं, जिनमें चौबीस घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग, AFib अलर्ट के साथ हार्ट रीदम निगरानी, ब्लड-ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग, रेस्ट हार्ट रेट मॉनिटरिंग, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी ट्रैकिंग, स्पील स्टेज एनालिसिस और स्लीप ड्यूरेशन मॉनिटरिंग शामिल है।

एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए, फिटबिट एयर ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन और ट्रैकिंग का सपोर्ट करता है। यूजर गूगल हेल्थ कोच के माध्यम से मैन्युअली वर्कआउट लॉग इन कर सकते हैं या गाइडेड वर्कआउट का उपयोग कर सकते हैं। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का कहना है कि फिटबिट एयर एक बार चार्ज करने पर एक हफ्ते तक चल सकता है। यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह सिर्फ पांच मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन चल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN