Source :- LIVE HINDUSTAN
ASUS ने भारत में Chromebook CM32 Detachable, CM14 और CM15 लॉन्च कर दिए हैं। नए ChromeOS लैपटॉप्स में 20 घंटे तक की बैटरी, Google AI फीचर्स और हलके डिजाइन के साथ आते हैं।
ASUS ने एक साथ तीन नए Chromebook लॉन्च करके हलचल मचा दी है। कंपनी ने ASUS Chromebook CM32 Detachable, Chromebook CM14 और Chromebook CM15 को भारतीय बाजार में उतारा है। ये लैपटॉप छात्रों, ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले यूजर्स, वर्क फ्रॉम होम प्रोफेशनल्स और रोजमर्रा के काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इन नए Chromebook की शुरुआती कीमत 30,000 रुपए से भी कम रखी गई है। ASUS का सबसे खास मॉडल CM32 Detachable है, जिसे जरूरत पड़ने पर लैपटॉप और टैबलेट दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं CM14 और CM15 लंबी बैटरी लाइफ और बड़े डिस्प्ले के साथ आते हैं। तीनों डिवाइस ChromeOS पर चलते हैं और Google AI फीचर्स के साथ आते हैं।
Asus Chromebook CM14, CM15, CM32 की कीमत, सेल डेट और उपलब्धता
Asus Chromebook लाइनअप की कीमतें इस तरह हैं:
– Asus Chromebook CM14 (CM1405) का प्राइस 26,990 रुपए रखा गया है।
– Asus Chromebook CM15 (CM1505) की कीमत 28,990 रुपए है।
– Asus Chromebook CM32 Detachable (CM3206) की शुरुआती कीमत 37,990 रुपए है।
Chromebook CM32 Detachable अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जबकि तीनों मॉडल 19 जून से सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
ASUS Chromebook CM32 Detachable Laptop की खासियतें
नई सीरीज का सबसे आकर्षक डिवाइस ASUS Chromebook CM32 Detachable है। यह एक 2-in-1 डिवाइस है जिसे लैपटॉप और टैबलेट दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन केवल करीब 640 ग्राम है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इस Chromebook में 12.1 इंच की 2.5K टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 की सुरक्षा भी मिलती है। CM32 Detachable के साथ मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट मिलता है।
ASUS CM14 और CM15 Chromebook के फीचर्स
ASUS Chromebook CM14 और CM14 में 14 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है, जबकि CM15 में 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। दोनों लैपटॉप्स का डिजाइन काफी हल्का और पोर्टेबल रखा गया है। ASUS Chromebook CM14 और CM15 में कंपनी ने 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है। तीनों Chromebook में MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर ChromeOS के लिए तैयार किया गया है और रोजमर्रा के काम, वेब ब्राउजिंग, वीडियो कॉलिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है।
इसके साथ 8GB तक LPDDR5X RAM और 128GB तक eMMC स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ASUS ने नए Chromebook में Google AI फीचर्स को भी शामिल किया है। यूजर्स को Gemini AI, NotebookLM और अन्य Google AI टूल्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा कुछ मॉडलों के साथ Google AI Pro का ट्रायल और 2TB क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







