Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 20 साल बाद पर्दे पर कमबैक कर रही ये जोड़ी, शाहरुख खान...

20 साल बाद पर्दे पर कमबैक कर रही ये जोड़ी, शाहरुख खान की किंग से होगी धमाकेदार वापसी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/SRKk_1788768437625_360f03cf-198c-4261-b757-e0cb0aa06d70_1788768443545_23e8c48b-17f1-41c4-bce2-47697f494662_c3ba7a92-8230-4cc7-9939-a166ac6c31e0_441c6e73-c6b9-4156-a487-7b8218807131.jpg

शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गॉसिप्स हैं। इसी बीच खबर है कि एक पुरानी जोड़ी इस फिल्म के जरिए कमबैक कर सकती है।

शाहरुख खान की किंग का ट्रेलर अभी तक नहीं आया है, लेकिन कास्ट को लेकर गॉसिप्स खूब हो रहे हैं।

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी पूरे 20 साल के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने वाली है। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में इन दोनों एक्टर्स का अहम रोल हो सकता है यह तो पहले ही साफ हो गया था, लेकिन अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक ये दोनों एक्टर्स फिल्म में बतौर कपल नजर आ सकते हैं। इससे पहले साल 2007 में दोनों एक्टर्स फिल्म ‘लागा चुनरी में दाग’ में साथ नजर आए थे। ‘बंटी और बबली’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘बस इतना सा ख्वाब है’ में लोगों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया।

रोल पर पहले ऐसी थी चर्चा, लेकिन अब..

शुरू में ऐसे गॉसिप्स थे कि रानी मुखर्जी को ‘किंग’ में सुहाना खान की मां के एक छोटे से किरदार के लिए चुना गया है। अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वह अभिषेक बच्चन के साथ इस मूवी में एक अहम किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। खबर यह भी है कि अभिषेक बच्चन इस मूवी में विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं, लेकिन अब देखना होगा कि उनकी रानी मुखर्जी के साथ बड़े पर्दे पर जोड़ी कैसी जमती है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 20 साल के बाद दोनों की केमिस्ट्री ऑडियंस को एक बार फिर देखने मिलेगी।

स्टार कास्ट पर शाहरुख का रिएक्शन

बात ‘किंग’ की बाकी की स्टार कास्ट की करें तो इसमें दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। शाहरुख खान हाल ही में जब ट्विटर पर अपने फैंस के साथ चैट कर रहे थे, तब एक फॉलोअर ने उनसे रानी मुखर्जी की फिल्म में मौजूदगी को लेकर सवाल किया था। इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया था कि रानी उनकी फिल्म में हों, या ना हों, दोनों ही सूरतों में वह उन्हें पसंद हैं। एक अन्य फैन ने जब उनसे कहा कि वह उन्हें और दीपिका को एक साथ पर्दे पर फिर से देखने को एक्साइटेड हैं, तो इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया- मैं भी।

शाहरुख खान की किंग का इंतजार

बात शाहरुख खान की मूवी ‘किंग’ के बारे में करें तो यह सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह एक हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा मूवी होगी। फिल्म से शाहरुख खान का लुक पहले ही रिवील किया जा चुका है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इस मूवी के जरिए अपना थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं। ग्रे शेड किरदार निभाने में माहिर हो चुके अभिषेक बच्चन एक बार फिर इस फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे जिसकी ऑलरेडी काफी चर्चा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN