Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss: ‘बिग बॉस 20’ में आए 16 सदस्य, ये है सबसे...

Bigg Boss: ‘बिग बॉस 20’ में आए 16 सदस्य, ये है सबसे कम पॉपुलर, इंस्टा पर सिर्फ 20 हजार फॉलोअर्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/bb_20_list_1788767963754_deb554f1-a8f5-41e0-8774-679376d0cf77_1788767971573_68399dd4-33d1-44c4-af85-c1ebc1761210_bca6b3a7-3560-424f-84c8-21658a4e6cf3_7beb5c8d-4ffd-4b5a-8788-026d2abb1100.png

Bigg Boss 20 Contestants: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इस बार शो का थीम तथास-टू है।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो गया है। प्रीमियर एपिसोड में 16 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील कर दिए गए हैं। आइए आपको इन कंटेस्टेंट्स और इनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग के बारे में बताते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इनमें एक सदस्य के सिर्फ 20,800 फॉलोअर्स हैं।

1. एमसी मैरी कॉम

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 2 मिलियन

6 बार की वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन और 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम इस शो के जरिए अपना रियलिटी शो डेब्यू करने जा रही हैं।

2. सैयद आरिशफा खान

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 29.1 मिलियन

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाली आरिशफा आज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली पर्सनालिटी्स में से एक हैं।

3. तन्मय सिंह / स्काउट

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 4.4 मिलियन

ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग इंडस्ट्री का जाना-माना नाम ‘स्काउट’ (तन्मय सिंह) भी इस बार घर में अपना दम-खम दिखाएंगे।

4. कुशाल तंवर / गुल्लू

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 1.4 मिलियन

‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ बैक-टू-बैक जीतने के बाद हाल ही में ‘मां है ना’ के विजेता बने कुशाल तंवर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

5. हर्ष मचारे / यूंग डीएसए

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 1,23,000

अंडरग्राउंड हिप-हॉप सीन के उभरते हुए रैपर हर्ष मचारे भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

6. कनिका मान

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 7.3 मिलियन

‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ और ‘नागिन 7’ फेम कनिका मान शो की मुख्य आकर्षणों में से एक हैं।

7. आम्रपाली दुबे

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 6 मिलियन

भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे गोरखपुर से संबंध रखती हैं और ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

8. माही विज

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 2.2 मिलियन

‘लागी तुझसे लगन’ फेम माही विज टीवी का एक जाना-माना चेहरा हैं। हाल ही में जय भानुशाली से 14 साल की शादी के बाद अलगाव की खबरों को लेकर वह चर्चा में रही थीं।

9. ईशा रिखी

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 1.1 मिलियन

मॉडल और एक्ट्रेस ईशा रिखी पंजाबी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘नवाबजादे’ में काम कर चुकी हैं।

10. अमन गांधी

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 4,29,000

‘नागिन 3’ और ‘भाग्यलक्ष्मी’ जैसे शो से अपनी पहचान बनाने वाले अमन हाल ही में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आए थे।

11. आसिफ खान

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 2,36,000

‘पंचायत’ वेब सीरीज के ‘गजब बेइज्जती है’ मीम से रातों-रात वायरल हुए आसिफ खान भी इस सीजन का हिस्सा हैं।

12.लव गिल

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 6,14,000

पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों की मशहूर मॉडल व एक्ट्रेस लवप्रीत कौर गिल भी घर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

13. काजी तौकीर

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 1,72,000

2005 के रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विजेता रहे काज़ी तौकीर लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।

14. रोहेड खान

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 30,900

ऑस्ट्रिया से ताल्लुक रखने वाले मॉडल और एक्टर रोहेड खान ‘तेजस’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं।

15. उदिती सिंह

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 1 मिलियन

मॉडल और एक्ट्रेस उदिती सिंह भी घर का हिस्सा बनी हैं।

16. रिति तिवारी

इंस्टाग्राम फॉलोइंग – 20,800

जाने-माने सिंगर और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी एक सिंगर-कंपोजर हैं और इस शो से अपनी बड़ी शुरुआत कर रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN