Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/Screenshot_2026-05-31_214150_1780243926624_1780243930955_8bea1d98-9fd4-4e6c-8871-e4bd2bde3379.png2004 में इमरान हाशमी की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म को डायरेक्ट करते समय डायरेक्टर को कैंसर हो गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। लेकिन इस फिल्म के सभी गानों ने ऐसा धमाका किया कि आई भी ऑडियंस के लिए नोस्टाल्जिया है।
2004 में एक फिल्म आई थी जिसकी साधारण सी कहानी ने ऑडियंस को कोई खास प्रभावित नहीं किया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी और दीया मिर्ज़ा लीड रोल में थे। फिल्म अनुराग बासु में डायरेक्ट की थी और प्रोड्यूसर थे महेश भट्ट। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन तब से लेकर आज तक यानी करीब 22 साल बाद भी इस फिल्म के गानों की चर्चा होनी नहीं रुकती है। ये फिल्म थी ‘तुमसा नहीं देखा’। पहले इस फिल्म का नाम जरूरत रखा गया था। लेकिन रिलीज से कुछ समय पहले ही फिल्म का नाम बदल दिया गया। इस फिल्म के गाने उस समय के ब्लॉकबस्टर थे। आज भी कईयों की प्लेलिस्ट में इन गानों को सुना जा सकता है।
फ्लॉप फिल्म के हिट गाने
2004 की बात है टीवी पर फिल्म फिल्म तुमसा नहीं देखा के गाने छाए हुए थे। हर जगह इमरान हाशमी पर फिल्माया ‘धुआं धुआं सा रहने दो’ चल रहा था। इस गाने की वजह से इमरान के लिए उस समय के यूथ में अलग क्रेज देखा जाता था। फिल्म के अन्य गाने अपने स्तर पर कमाल कर रहे थे।
फिल्म के सभी गाने हिट
फिल्म में कुल 9 गाने दिखाए गए थे। लेकिन दो गानों के हैपी और सैड वर्जन थे। उस हिसाब से 7 गाने ओरिजिनल थे। ये गाने थे ‘भीड़ में तन्हाई में दर्द की गहराई में मुझे तुम याद आते हो’, ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है’, ‘ये धुआं धुआं सा रहने दो’, ‘तन्हाइयां’, ‘वो हमसे खफा हैं मगर बात करने का जी चाहता है’, ‘ऐसा लगता है मैं हवा में हूं’, ‘मैंने सोच लिया’। इन गानों को सुनने के बाद आपको भी नोस्टाल्जिया होगा। ये सभी गाने नदीम श्रवण की जोड़ी ने कंपोज़ किए थे। समीर अनजान ने इन सभी गानों को लिखा था। फिल्म बेशक फ्लॉप हो गई थी। लेकिन ये गाने हमेशा के लिए खास बन गए।
डायरेक्टर को हो गया था कैंसर
फिल्म तुमसा नहीं देखा के सभी गाने आज भी कानों में घुलकर सुकून देते हैं। इन गानों को उदित नारायण, श्रेया घोषाल, शान, रूप कुमार राठोर, सोनू निगम जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु डायरेक्ट थे। अनुराग बासु को इसी फिल्म को डायरेक्ट करने के दौरान ब्लड कैंसर होने का पता चला था। ऐसे में मुकेश भट्ट ने फिल्म का कुछ हिस्सा डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन ये म्यूजिक एल्बम हमेशा के लिए यादें बन गई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







