Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/brinda_31_05_1780240106306_1780240110136_4793004a-ce8b-4dc9-b091-03d04374994f.pngSony Liv Series: अगर आप क्राइम थ्रिलर सीरीज के शौकीन हैं तो आपको सोनी लिव की बृन्दा बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। ये एक बेहतरीन सीरीज है जिसमें समाज में फैले अंधविश्वास के बारे में बात की गई है।
क्राइम थ्रिलर या सीरियल किलर कहानियों में दिलचस्पी रखने वालों को हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो उन्हें बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। इस सीरीज में काफी परतें हैं, जैसे-जैसे वो परतें खुलती जाती हैं, सीरीज दिलचस्प होती जाती है। एक सीरियल किलर है जो आदमियों को लगातार मार रहा है। पर वो सीरियल किलर ऐसा क्यों कर रहा है, इसका राज धीरे-धीरे खुलता है।
क्या है इस सीरीज का प्लॉट?
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है बृन्दा। ये सीरीज साल 2024 में रिलीज हुई थी। बृन्दा की शुरुआत होती है एक बच्ची के जंगल में अपने भाई को ढूंढने से। दोनों जंगल में खेल रहे होते हैं। वो जिस गांव मेम रह रहे होते हैं, वहां कुछ अशुभ चीजें घट रही होती हैं। गांव के बड़े बूढ़ कहते हैं कि उसकी बहन की बली देने से चीजें ठीक हो जाएंगी।
जब पुलिसवालों को मिलती है लाश
इसके बाद कहानी एक शहरी जीवन को दिखाने लगती है। बृन्दा जो एक पुलिस ऑफिसर है वो अपनी मां और बहन के साथ रह रही होती है। उसके पुलिस स्टेशन में एक केस आता है जहां एक आदमी की एक लाश मिलती है। उस लाश की हालत बहुत बुरी होती है। बृन्दा समझ जाती है कि ये कोई आम मर्डर नहीं है। वो केस की जांच शुरू करती है।
सीरियल किलर को खोजने की कहानी
जैसे-जैसे सीरिज आगे बढ़ते हैं, समझ आता है कि शहर में ऐसे कई मामले हैं जहां लोगों को मारने से पहले उनका मुंडन किया गया है। बृन्दा को पता चलता है कि ये कोई सीरियल किलर है। इसके बाद बृन्दा सीरियल किलर को खोजने के रास्ते पर निकल पड़ती है।
क्यों देखें ये शो?
अगर आपको तगड़ा सस्पेंस देखना पसंद है, तो ये शो आपके लिए बिल्कुल सही च्वाइस है। इस सीरीज में कई परते हैं। सीरीज में एक तरफ जहां पुलिसवालों के सामने सीरियल किलर को ढूंढने की चुनौती है। तो दूसरी तरफ वृंदा के डरावने सपने हैं जो उसे हर रोज डरा रहा हैं। उसके सामने उन सपनों से लड़ने की चुनौती है।
पुलिस स्टेशन में भी वृन्दा को कोई पसंद नहीं करता है। दिखाया गया है कि बृन्दा के स्टेशन इनचार्ज बनने से वहां के मेल पुलिसवालों को परेशानी है। एक महिला के स्टेशन इनचार्ज होने पर दूसरे स्टेशन इनचार्ज को तकलीफ होती है। सीरीज में एक जगह एक सीन आता है जहां मेल स्टेशन इनचार्ज बृन्दा से कहता है कि अगर उसके पास इतना ही खाली समय है तो उसे स्टेशन की साफ-सफाई और स्टेशन के बाहर रंगोली बनानी चाहिए। ये अपने आप में ही काफी दमदार सीन है।
ये सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ती जाती है, सस्पेंस भी तगड़ा होता जाता है। सीरीज में एक सीरियल किलर है और एक है उस सीरियल किलर को बनाने वाला मास्टरमाइंड। दोनों क्यों इस जुर्म की दुनिया में उतरे हैं, ये सीरीज देख के ही आपको पता चलेगा। सीरियल किलर और सीरियल किलर को बनाने वाले मास्टरमाइंड के निशाने पर वो लोग हैं जो भगवान को मानते हैं। जो किसी भी धर्म में मानेत हैं। आखिर ऐसा क्यों?
क्या है इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग?
इस सीरीयल में तृष्णा कृष्णन लीड रोल में नजर आई हैं। इसके अलावा सीरीज में रविंद्र विजय, आनंद सामी जैसे कलाकार नजर आए हैं। सीरजी की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। इस सीरीज को तमिल के अलावा हिंदी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषा में डब किया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






