Source :- LIVE HINDUSTAN
Motorola Signature 27 भारत में नवंबर 2026 में लॉन्च होने वाला है। कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP Sony LYTIA मैंन कैमरा और Bang & Olufsen ऑडियो सिस्टम की जानकारी दी गई है।
Motorola अपने प्रीमियम स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का Motorola Signature 27 जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। फोन को लेकर सबसे बड़ा अपडेट यह है कि Motorola India की वेबसाइट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। कंपनी ने फोन के नवंबर में दस्तक देने का संकेत दिया है। हालांकि, अभी लॉन्च की सटीक तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
Motorola Signature 27 को ग्लोबल मार्केट में सितंबर 2026 में पेश किया गया था। अब भारत में भी इसके आने की तैयारी है। इस फोन की खासियतों में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Bang & Olufsen का ऑडियो सिस्टम शामिल हैं। कंपनी ने फोन में हीट को कंट्रोल करने के लिए खास कूलिंग सिस्टम भी दिया है।
Motorola Signature 27 कलर ऑप्शन
फोन को भारत में कम से कम ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद है। ग्लोबल मॉडल में ये कलर Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Green नाम से आते हैं। हालांकि, भारत में मिलने वाले सभी कलर ऑप्शन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। कीमत की बात करें तो अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
200MP का पेरिस्कोप कैमरा, मिलेगा 100x तक जूम
Motorola Signature 27 की सबसे खास खूबियों में इसका 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। कंपनी के मुताबिक, फोन में Super Zoom Pro फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से 100x तक डिजिटल जूम किया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का Sony LYTIA 910 मुख्य कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम में AI की मदद से फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतर बनाने वाले फीचर्स भी मिलेंगे। फोन में कुल चार रियर कैमरों का सेटअप मिलेगा। हालांकि, भारतीय माइक्रोसाइट पर बाकी कैमरों की डिटेल सामने नहीं आए हैं। फ्रंट कैमरे की जानकारी भी फिलहाल क्लियर नहीं है।
Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा
Motorola Signature 27 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप चिपसेट है। यह प्रोसेसर फोन में गेमिंग, कैमरा प्रोसेसिंग, कनेक्टिविटी और AI से जुड़े कामों को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। ऐसे में जो लोग फोन पर हैवी गेम खेलते हैं या एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह अहम फीचर हो सकता है। Motorola ने Signature 27 में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया है। यह सिस्टम प्रोसेसर से निकलने वाली गर्मी को फैलाने और फोन के टेम्परेचर को कंट्रोल करने मदद करेगा।
Bang & Olufsen का ऑडियो सिस्टम भी होगा खास
Motorola Signature 27 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Bang & Olufsen यानी B&O का ऑडियो सिस्टम दिया गया है। यह कंपनी ऑडियो के लिए जानी जाती है। फोन में म्यूजिक सुनने, फिल्में देखने, गेम खेलने और पॉडकास्ट के लिए अलग-अलग साउंड मोड भी मिलेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




