Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 2027 का सबसे बड़ा क्लैश: रणबीर कपूर की रामायण से टकराएगी प्रभास...

2027 का सबसे बड़ा क्लैश: रणबीर कपूर की रामायण से टकराएगी प्रभास की स्पिरिट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/oo_1792313431647_JHIi_1792313445011_n9QM_13344bce-d8b3-4079-b2f3-afa0835bf49d_eyWt.jpg

प्रभास की फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस रिलीज डेट के साथ एक बड़े क्लैश को लेकर चर्चा हो रही है और वो क्लैश होगा स्पिरिट और रामायण 2 के बीच।

प्रभास की फिल्म स्पिरिट की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा इस मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब संदीप ने मूवी की नई रिलीज डेट अनाउंस की है और जो डेट सामने आई है उसके मुताबिक अगले साल दिवाली पर बड़ा क्लैश होने वाला है।

स्पिरिट की नई रिलीज डेट

दरअसल, संदीप ने रविवार को नया लुक शेयर किया है प्रभास का स्पिरिट से और इसी के साथ उन्होंने रिलीज डेट अनाउंस की है। उन्होंने लिखा, ‘डियर प्रभास के फैंस। मैं आपको एक नए पोस्टर से इंट्रोड्यूस करवा रहा हूं एक नई रिलीज डेट के साथ। स्पिरिट अब अक्तूबर 29, 2027 को रिलीज होगी दिवाली पर।’

रामायण से क्लैश

बता दें कि रामायण के 2 पार्ट हैं। पहला पार्ट जहां इस दिवाली पर रिलीज हो रहा है। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। अब अगर स्पिरिट की डेट यही रही तो अगले साल फिर स्पिरिट और रामायण का क्लैश होगा।

स्पिरिट के जरिए संदीप की लंबे समय बाद फिल्म रिलीज हो रही है। लास्ट उनकी फिल्म एनिमल थी जिसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। स्पिरिट की अनाउंसमेंट 2021 में हुई थी। वहीं नवंबर 2025 में इसकी शूटिंग शुरू हुई। अब 2027 में मूवी रिलीज होगी।

दीपिका ने फिल्म छोड़ी

स्पिरिट में प्रभस, तृप्ति डिमरी के साथ विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या देसाई अहम किरदार में हैं। बता दें कि पहले स्पिरिट में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं। लेकिन फिर दीपिका ने शिफ्ट टाइमिंग्स को लेकर डिमांड की जिसको लेकर संदीप तैयार नहीं थे। इसके बाद दीपिका ने फिल्म छोड़ दी।

इसके बाद कई बार संदीप ने दीपिका को लेकर नेगेटिव कमेंट्स किए थे और उन पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि दीपिका ने इस मामले में कोई डायरेक्ट कमेंट नहीं किया।

हालांकि दीपिका के शिफ्ट डिमांड को लेकर उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी सपोर्ट मिला है। कई ने दीपिका की इस डिमांड को सही बताया है। दरअसल, मां बनने के बाद दीपिका फैमिली और खासकर बेटी को टाइम दे पाएं इसलिए उन्होंने ये डिमांड की थी।

दीपिका की अपकमिंग फिल्म

दीपिका अब फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन हैं।

इसके अलावा दीपिका, अल्लू अर्जुन के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस मूवी का नाम राका है और इसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN