Home rss business hindi 21 अक्टूबर से खुल रहा है Paras Healthcare IPO, कितना है प्राइस...

21 अक्टूबर से खुल रहा है Paras Healthcare IPO, कितना है प्राइस बैंड और GMP

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Paras Healthcare IPO इस हफ्ते 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा
  • कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है
  • ग्रे मार्केट में भी स्थिति आईपीओ की बेहतर है

IPO News: इस हफ्ते पारस हेल्थकेयर आईपीओ खुल रहा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। दांव लगाने के सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का प्रदर्शन अबतक बेहतर है।

कितना है आईपीओ का प्राइस बैंड (Paras Healthcare IPO price band)

पारस हेल्थकेयर आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 660 रुपये से 693 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 21 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14553 रुपये का दांव लगाना होगा।

क्या है आईपीओ का साइज (Paras Healthcare IPO size)

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1450 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 1.37 करोड़ शेयर जारी करेगी।

किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व

आईपीओ में अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित किया गया है। एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत आरक्षित किया गया है।

कितना है जीएमपी (Paras Healthcare IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 96 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ का मौजूदा जीएमपी 13 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। बता दें, इस समय आईपीओ ग्रे मार्केट में सबसे बेहतर स्थिति में है।

कई शहरों में है हॉस्पिटल

यह कंपनी देश के कई शहरों में हॉस्पिटल का संचालन कर रही है। गुरुग्राम, पंचकूला, पटना, दरभंगा, कानपुर, उदयपुर, रांची और श्रीनगर में पारस हेल्थ ब्रांड के हॉस्पिटल हैं। कंपनी के पास 2211 बेड्स की सुविधा है। बता दें, 31 मार्च 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी में 4670 कर्मचारी थे। इसमें से 1084 डॉक्टर और 1937 नर्स हैं।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या होगा?

कंपनी आईपीओ से जुटाए पैसों में 320.90 करोड़ रुपये का उपयोग मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक तौर पर चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा 54.10 करोड़ रुपये कंपनी अपनी सब्सिडियरी में निवेश के लिए करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग होगा।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN