Home rss business hindi 26% गिरा मारुति का मुनाफा, रिकवरी मोड में लौट रहा कंपनी का...

26% गिरा मारुति का मुनाफा, रिकवरी मोड में लौट रहा कंपनी का शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं
  • इस तिमाही के दौरान मुनाफा 26 प्रतिशत से ज्यादा घटकर 2,466 करोड़ रुपये रहा
  • बता दें कि कंपनी का शेयर रिकवरी मोड में है

Maruti Suzuki result: ऑटो सेक्टर की लीडिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 प्रतिशत से ज्यादा घटकर 2,466 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,349 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के मुनाफा घटने की मुख्य वजह कच्चे माल की लागत में करीब 50 प्रतिशत का तेज इजाफा रहा है।

रिकवरी मोड में शेयर

इस बीच, मंगलवार को मारुति सुजुकी के शेयर डिमांड में थे। सप्ताह के दूसरे दिन यह शेयर 2.28% उछलकर 11454.85 रुपये पर जा पहुंचा। बता दें कि 22 अक्टूबर को ही शेयर ने 52 हफ्ते के लो 10,984 रुपये को टच किया था। इस लिहाज से शेयर रिकवरी मोड में है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 17,371.60 रुपये है। यह भाव इसी साल के जनवरी महीने में रहा था।

मारुति सुजुकी का राजस्व

मारुति सुजुकी के राजस्व की बात करें तो तिमाही के दौरान वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री की वजह से इसमें उछाल आया है। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर में परिचालन से कुल राजस्व बढ़कर 53,355.5 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में 42,344.2 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 50,619 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 39,018.4 करोड़ रुपये था।

क्या कहा कंपनी ने?

मारुति सुजुकी ने कहा, ”कंपनी ने 6,96,654 वाहनों की अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 26.5 प्रतिशत अधिक है। घरेलू यात्री वाहन बाजार में कंपनी की ग्रोथ व्यापक रही। छोटी कारों की बिक्री में 35.9 प्रतिशत और एसयूवी की बिक्री में 68.2 प्रतिशत की ग्रोथ हुई। हाल में पेश की गई कंपनी की एसयूवी को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली और उन्होंने इस मजबूत ग्रोथ में योगदान दिया।”

मारुति सुजुकी ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी हिस्सेदारी 2.2 प्रतिशत अंक बढ़कर 40.8 प्रतिशत हो गई। कंपनी ने कहा कि निर्यात बाजारों में चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थिति के बावजूद कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 1,08,119 वाहनों का निर्यात कर सकी जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 1,10,487 वाहन का था।

तिमाही में कितनी हुई बिक्री

इस दौरान घरेलू बाजार में कंपनी ने 2,81,308 यात्री कारें बेचीं जो सालाना आधार पर 31.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दिखाता है। यूटिलिटी वाले वाहनों की बिक्री 52.3 फीसदी बढ़कर 2,36,807 इकाई और वैन की 11.3 प्रतिशत बढ़कर 36,897 इकाई हो गई। हल्के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में 23.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 10,441 इकाई दर्ज की गई। दूसरी कंपनी की बिक्री 23.2 प्रतिशत घटकर 23,082 इकाई रह गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN