Source :- LIVE HINDUSTAN
IPO News: ब्लैक ओपल कंसल्टेंट (Black Opal Consultants) आईपीओ के प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा। यह एक रियल एस्टेट कंपनी है। बता दें, शेयरों का अलॉटमेंट 5 अक्टूबर को किया था। वहीं, बीएसई एसएमई में लिस्टिंग 7 अक्टूबर 2026 को हुई थी।
कंपनी के आईपीओ का साइज 55.08 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 22.38 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 5.58 लाख शेयर बेच रही है।
कितना है प्राइस बैंड? (Black Opal Consultants Price band)
कंपनी ने आईपीओ के लिए 185 रुपये से 197 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी निवेशक को कम से कम 1200 शेयरों पर दांव लगाना होगा। निवेशकों को कम से कम 236400 रुपये का दांव लगाना होगा।
आईपीओ के लिए खम्बट्टा सिक्योरिटीज लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, स्काई लाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियु्क्त किया गया है।
क्या करती है कंपनी
यह रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाली कंपनी है। कंपनी Gaurs group, एखओ, शापूरजी पालोनजी, एक्स एस्टेट और M3M के साथ काम करती है। कंपनी उनके प्रोडक्ट को मार्केट करती है वहीं, इसे बेचती है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी (Black Opal Consultants)
कंपनी इश्यू के जरिए मार्केटिंग आदि में 7 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वहीं, 26 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी औरिका डेवलपर्स एलएलपी के अयोध्या प्रोजेक्ट में करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में किया जाएगा।
जीएमपी की बात करें तो ग्रे मार्केट में कंपनी आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। फिलहाल जीएमपी में कोई हलचल नहीं है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



