Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। जून के बाद से अबतक घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार सितंबर में इजाफा किया गया था। हालांकि, यह बढ़ोतरी बहुत ही मामूली रही है। कीमतों में करीब 11 रुपये तक का ही इजाफा 1 सितंबर को हुआ था।
कितना हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट (Commercial Cylinder Price Today)
दिल्ली में – 2747 रुपये
मुंबई – 2701 रुपये
चेन्नई – 2916 रुपये
कोलकाता – 2884 रुपये
31 दिसंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1580.05 रुपये थी। 1 अगस्त को दिल्ली में 2738 रुपये स्तर पर पहुंच गया। वहीं, 1 सितंबर को कीमतों में 2747 रुपये के स्तर पर रेट था। बता दें, इस साल सिर्फ जुलाई और अगस्त का ही महीना रहा है जब कीमतों में कटौती हुई थी। नहीं तो हर महीने लगातार कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट (Domestic Cylinder Price Today)
चेन्नई में – 957.50 रुपये
मुंबई में – 941.50 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
दिल्ली में – 942 रुपये
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव जून के बाद नहीं हुआ है। आखिरी बार कीमतों में 7 जून को इजाफा कंपनियों की तरफ से किया गया था। उसके बाद से दाम स्थिर बने हुए हैं। तब रेट को 27 रुपये बढ़ा दिया गया था। वहीं, मार्च में कीमतों में 60 रुपये का इजाफा कंपनियों की तरफ से किया गया था। यानी इस साल घरेलू सिलेंडर का दाम 87 रुपये बढ़ा है।
एलपीजी बुकिंग के नियमों में बदलाव
अब ग्रामीण और शहरों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन पर की जा सकती है। इससे पहले ग्रामीण इलाकों में 45 दिन और शहरी इलाकों में 25 दिन पर एलपीजी सिलेंडर बुक होता था। ध्यान रहे की बुकिंग रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही किया जाता है। वहीं, डिलीवरी भी ओटीपी आधारित कर दिया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



