Home rss business hindi Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल का रेट लुढ़का, क्या सस्ता हुआ...

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल का रेट लुढ़का, क्या सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? घर से निकलने से पहले चेक करें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को एक बार फिर से कोई भी बदलाव तेल कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से सुबह 6 बजे नए रेट्स का ऐलान कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते इंटरनेशनल मार्केट में 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बिकने वाला क्रूड ऑयल का रेट घटकर 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, अब भी यह काफी ज्यादा है। बता दें, फरवरी में युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था।

क्यों नहीं बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल का रेट (petrol Diesel hike updates)

कच्चे तेल की अधिक कीमतें होने के बाद भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल का रेट नहीं बढ़ा रही हैं। इसकी वजह त्योहारों का सीजन भी हो सकता है। कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 23 रुपये के नुकसान की बात कही गई थी।

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या पेट्रोल का रेट (petrol price today)

आज दिल्ली में 102.12 रुपये

कोलकाता – 113.51 रुपये

मुंबई -111.21 रुपये

चेन्नई – 107.76 रुपये

गुरुग्राम – 102.97 रुपये

नोएडा – 101.77 रुपये

बेंगलुरू – 110.97 रुपये

भुवनेश्वर – 108.97 रुपये

चंडीगढ़ – 102.20 रुपये

हैदराबाद – 115.73 रुपये

लखनऊ – 113.81 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये

कितना है डीजल का रेट? (Diesel price today)

नई दिल्ली – 95.20 रुपये

कोलकाता – 99.82 रुपये

मुंबई – 97.83 रुपये

चेन्नई – 99.55 रुपये

गुरुग्राम – 95.64 रुपये

नोएडा – 95.26 रुपये

भुवनेश्वर – 100.68 रुपये

चंडीगढ़ – 89.47 रुपये

हैदराबाद – 103.86 रुपये

जयपुर – 98.50 रुपये

पटना – 99.80 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 104.41 रुपये

4 महीने पहले बढ़ा था तेल का रेट

आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मई के महीने में इजाफा हुआ था। उसके बाद से रेट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। मई के महीने में एक के बाद एक चार बार इजाफा हुआ था। जिसके बाद घरेलू स्तर पर कीमतों में 7.5 रुपये प्रति लीटर तक का रेट बढ़ गया था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इससे पहले 2022 में पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN