Home मनोरंजन समाचार 3 एक्टर्स को तबाह करने वाले ‘शापित बंगले’ का क्या हुआ, अक्षय...

3 एक्टर्स को तबाह करने वाले ‘शापित बंगले’ का क्या हुआ, अक्षय कुमार ने उसे किसे बेचा था?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/Akm_1776179904006_1776179911891_1782123942068_7e55bdd6-5bb9-49f2-8f24-a832b166e9c3.jpg

भारत भूषण, राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना जिस बंगले में रहे थे उस बंगले को अक्षय कुमार ने बेच दिया था। क्यों? क्योंकि लोग इसे शापित बंगला कहते थे। आइए आपको इस बंगले की कहानी बताते हैं।

मुंबई का कार्टर रोड, जहां समंदर की लहरें और बॉलीवुड सितारों के आलीशान आशियाने हैं, वहां कभी एक शापित बंगला भी हुआ करता था। इसे शापित बंगला इसलिए कहा जाता था क्योंकि इस बंगले में भारत भूषण, राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना जैसे तीन कलाकार रह चुके हैं। जब वे इस बंगले में आए तब उनका करियर अच्छा था, लेकिन धीरे-धीरे वे अर्श से फर्श पर आ गए थे। राजेश खन्ना के निधन के बाद उनके दामाद अक्षय कुमार ने इस बंगले को बेच दिया। किसे? आइए बताते हैं।

अक्षय कुमार ने किसको और कितने में बेचा था ये बंगला?

राजेश खन्ना के निधन के बाद अक्षय कुमार ने इस बंगले को बेचने का फैसला लिया। दो साल बाद मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन शशि किरण शेट्टी ने इस बंगले को खरीदा। शशि किरण शेट्टी ‘ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स’ के फाउंडर और चेयरमैन हैं। कहा जाता है कि बांद्रा के कार्टर रोड पर स्थित इस 6,500 स्क्वायर फीट के आलीशान बंगले के लिए उन्होंने करीब 85 करोड़ दिए थे।

इस बंगले का क्या हुआ?

जब शशि किरण शेट्टी ने ये प्रॉपर्टी खरीदी, तो कइयों ने उन्हें इसके शापित होने के इतिहास की याद दिलाई। लेकिन एक बिजनेसमैन के तौर पर उन्होंने इन सब बातों को अंधविश्वास माना। हालांकि, बंगला काफी पुराना हो चुका था और उसकी हालत जर्जर थी इसलिए उन्होंने पुराने ढांचे को पूरी तरह से बदलने का फैसला किया। साल 2016 में उन्होंने इस ऐतिहासिक और विवादित बंगले ‘आशीर्वाद’ को जेसीबी मशीनों से पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।

अब उस जगह पर क्या है?

अगर आज आप मुंबई के कार्टर रोड पर जाएंगे, तो आपको वहां राजेश खन्ना का वो पुराना ‘आशीर्वाद’ बंगला कहीं नजर नहीं आएगा। बंगले को गिराने के बाद बिजनेसमैन शशि किरण शेट्टी ने उस प्राइम लोकेशन पर अपने परिवार के लिए एक आलीशान इमारत खड़ी कर ली है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

26 जून के दिन सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, और रवीना टंडन जैसे कलाकार हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN