Home मनोरंजन समाचार फराह खान से बोलीं दीया मिर्जा- 19 साल की थी और सलमान...

फराह खान से बोलीं दीया मिर्जा- 19 साल की थी और सलमान ने मुझसे कहा था, एक दिन तुम मेरी मां का रोल करोगी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/22_june_dia_mirza_salman_khan_1782134592725_1782134596884_292609a8-fccb-4a93-91be-c9d27c87eb33.jpg

फराह खान और उनका कुक दिलीप बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के घर पहुंचे। उन्होंने दीया से उनकी घर की कहानी पूछी। इतना ही नहीं, दीया ने सलमान के बारे में भी एक बात बताई।

फराह खान का लेटेस्ट व्लॉग आ गया है। इस बार फराह बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के घर पहुंची हैं। याद दिला दें, दीया ने आर माधवन की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ ‘तुमको न भूल पाएंगे’ में काम किया। दीया ने फराह को बताया कि ये घर उन्होंने ‘तुमको न भूल पाएंगे’ की फीस से ही लिया था। दीया ने कहा, ‘ये मेरे लिए सुकून की जगह है। जब शहर में बहुत शोर-शराबा होने लगता है, तो मैं भागकर यहां आ जाती हूं।’

पेड़ के पीछे जाकर बदलती थीं कपड़े

दीया ने फराह से पूछा, ‘आपको याद है कि हम एक गाने की शूटिंग कर रहे थे और लगभग 2 लाख लोगों की भीड़ जमा हो गई थी? हम वहां से कैसे निकले और होटल वापस गए?’ फिर दीया को याद आया कि उन्होंने एक किले की बाउंड्री पर गाने की शूटिंग की थी। फराह बोलीं, ‘हमने वो गाना आधे दिन में शूट किया था। तब आप पेड़ के पीछे जाकर कपड़े बदलती थीं, कोई वैन नहीं होती थी। सलमान भी वहीं खड़े होकर कपड़े बदल लेते थे।’

सलमान का मजाक

जब फराह ने दीया से कहा कि उन्हें सलमान के साथ फिर से काम करना चाहिए, तो दीया ने जवाब दिया, ‘लेकिन अब वह उन लड़कियों के साथ काम करेंगे जो…।’ फराह बोलीं, ‘नहीं, वह पहले से ही चित्रांगदा के साथ काम कर रहे हैं।’ दीया ने हंसते हुए कहा, ‘लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था कि एक दिन तुम मेरी मां का रोल करोगी। तब मैं 19 साल की थी। मैं, राजपाल यादव और सलमान खान एक शॉट का इंतजार कर रहे थे, तभी मैंने उस एक्ट्रेस को देखा जो उनकी मां का रोल कर रही थीं। वो काफी छोटी थीं और रियल लाइफ में मां बनी थीं। तो मैंने कहा कि ये तो उम्र में काफी छोटी हैं, ये सलमान की मां का रोल कर रही हैं। इस पर सलमान ने कहा कि चिंता मत करो, तुम्हारे साथ भी ऐसा ही होगा।’

फराह का जवाब

फराह ने मजाक में कहा, ‘अगर ‘मातृभूमि’ में मां का कोई रोल हो, तो सलमान मुझे बस बता देना।’ फिर फराह ने अपने कुक दिलीप से कहा, ‘दीया मैम एक प्रोजेक्ट में सलमान खान की मां का रोल करने वाली हैं।’ दिलीप ने कहा, ‘अभी तो नहीं।’ फराह ने फिर पूछा, ‘क्या दीया, सलमान की मां जैसी लगती हैं?’ इस पर दिलीप ने कहा, ‘नहीं, छोटी बहन जैसी लगती हैं।’ फराह ने दिलीप से पूछा, ‘हीरोइन जैसी क्यों नहीं लग सकती? छोटी बहन ही क्यों कहा?’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN