Home rss business hindi 3 दिन में 65% की उछाल, कमाल का प्रदर्शन कर रहा यह...

3 दिन में 65% की उछाल, कमाल का प्रदर्शन कर रहा यह नया स्टॉक, क्या है तेजी की वजह?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हाल ही में लिस्टेड कंपनी Glass Wall Systems के शेयरों में आज 18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जिसके बाद कंपनी के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गए। महज 3 दिन में ही यह स्टॉक आईपीओ की कीमत की तुलना में 65 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, आज शुक्रवार को कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 267.15 रुपये के स्तर पर खुला था।

क्यों दिख रही है तेजी

एक्सपर्ट्स का कहना कि इस नई लिस्टेड कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह फंडामेंटल नहीं है। मौजूदा निवेशकों की दिलचस्पी की वजह से कंपनी के शेयरों में उछाल दर्ज की जा रही है।

इस कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 के दौरान कुल ऑपरेशनल रेवन्यू 456.97 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 83.79 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, कंपनी के पास इस समय 846 करोड़ रुपये का काम है।

कब खुला था यह आईपीओ

Glass Wall Systems के आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी 182 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 82 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14924 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा था। आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 8 सितंबर को खुला था। इनवेस्टर्स के पास 10 सितंबर तक दांव लगाने का मौका था।

Glass Wall Systems के आईपीओ का साइज 427.89 करोड़ रुपये था। कंपनी के आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों था। 60 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर कंपनी ने जारी किया था। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 367.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 128 करोड़ रुपये

यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 7 सितंबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 128.37 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ को कुल 81 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीो को रिटेल कैटगरी में 33.18 गुना, क्यूआईबी में 167 गुना और एनआईआई में 79 गुना सब्सक्राइब किया गया।

आईपीओ के पैसों का कहां उपयोग करने वाली है कंपनी

50 करोड़ रुपये का प्रयोग कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए किया जाएगा। वहीं, जनरल कॉरपोरेट के लिए 4.63 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा। इश्यू में खर्च हुए 38.64 रुपये का भी पैसा आईपीओ से ही जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN