Home rss business hindi Tata Sons के IPO का समूह की इस कंपनी को तगड़ा फायदा,...

Tata Sons के IPO का समूह की इस कंपनी को तगड़ा फायदा, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tata Chemicals Share Price: टाटा ग्रुप के आपसी रार की वजह से आज शुक्रवार समूह की जिस एक लिस्टेड कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है वह टाटा स्टील है। कंपनी के शेयरों का दाम आज सुबह 8 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। कंपनी के शेयरों पर इतना नकरात्मक असर पड़ने की वजह टाटा ग्रुप का प्रास्तावित आईपीओ है। जब से आरबीआई ने टाटा संस के रिक्वेस्ट को खारिज किया है उसके बाद से आईपीओ की उम्मीद बढ़ गई है। अगर टाटा संस का आईपीओ आता है तो सबसे अधिक फायदे वाली कंपनियों में टाटा केमिकल्स भी रहेगी।

टाटा संस में छिड़ी लड़ाई

मौजूदा समय में टाटा संस में लड़ाई चल रही है। यह खींचतान एन चंद्रशेखरन को फिर से नियुक्त करने को लेकर है। चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसे टाटा ट्रस्ट्स ने स्वीकार्य कर भी लिया था। लेकिन टाटा संस की बोर्ड मीटिंग एक बार फिर से चंद्रशेखरन को कमान दी गई है। जिसमें नोएल टाटा ने असहमति जताई थी। बता दें, टाटा संस में सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट की कुल हिस्सेदारी 66 प्रतिशत की है। इसके अलावा शापूरजी पालोनजी ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

टाटा स्टील की टाटा संस में कितनी हिस्सेदारी

मौजूदा समय में कई टाटा ग्रुप की कंपनियों की हिस्सेदारी टाटा संस में है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा स्टील की हिस्सेदारी कंपनी में 3-3 प्रतिशत की है। वहीं, टाटा केमकिल्स की हिस्सेदारी 2.5 प्रतिशत है। जिसका वैल्यूएशन 30052 करोड़ रुपये है। बता दें, टाटा पावर और दी इंडियन होटल्स कंपनी के पास 1 से 2 प्रतिशत हिस्सा है।

टाटा केमिकल्स के शेयरों में तेजी

आईपीओ की आहट से टाटा केमिकल्स के शेयरों में मंगलवार को 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को कंपनी के शेयरों का दाम 6.4 प्रतिशत चढ़ गया। हालांकि, आज शुक्रवार को टाटा केमिकल्स के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, टाटा केमिकल्स का मार्केट कैप 18000 करोड़ रुपये का है। लेकिन टाटा संस में उसकी हिस्सेदारी 30,000 करोड़ रुपये की है। जोकि 12000 करोड़ रुपये अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN