Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Bonus share news: जोजो लिमिटेड ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित किया है
- कंपनी एक पर एक शेयर बोनस देगी
- महज 3 महीने में स्टॉक का दाम 115 प्रतिशत बढ़ा है
Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। जोजो लिमिटेड की तरफ से बोनस शयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। बता दें, पहली बार यह निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।
कब है रिकॉर्ड डेट (Jojo ltd bonus share record date)
जोजो लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 12 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन कंपनी के शेयर रहेंगे उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।
इसी साल हुआ है शेयरों का बंटवारा (jojo limited share price)
जोजो लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में इसी साल हुआ है। कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। अगस्त के महीने में स्टॉक एक्स-स्प्लिट ट्रेड किया था। बता दें, कंपनी के शेयर तीन बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुके हैं। पहली बार स्टॉक 2024 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.05 रुपये का डिविडेंड मिला था। दूसरी बार स्टॉक 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। इस बार योग्य निवेशकों को 0.05 रुपये का फायदा हुआ था। आखिरी बार स्टॉक सितंबर 2026 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। इस बार कंपनी ने हर एक शेयर पर 0.0250 रुपये का डिविडेंड दिया था।
3 महीने में किया पैसा डबल (jojo limited share performance)
जोजो लिमिटेड एक मल्टीबैगर स्टॉक है। कंपनी के शेयरों का दाम महज 3 महीने के अंदर ही 115 प्रतिशत बढ़ गया। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का इनवेस्टमेंट दोगुना हो चुका है। एक साल में स्टॉक का दाम 151 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसक्स इंडेक्स में 10.97 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 235.10 रुपये और 52 वीक लो लेवल 72 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1102 करोड़ रुपये का है।
दो साल में स्टॉक का दाम 186 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का दाम 1014 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को 16667 प्रतिशत का फायदा इस कंपनी ने शेयर बाजार में दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




