Source :- LIVE HINDUSTAN

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 3 महीने से कम में दोगुने हो गए हैं। कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को 21.21 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 29 मई को 42.84 रुपये पर पहुंच गए हैं।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट की तेजी के साथ 42.84 रुपये पर पहुंच गए हैं। इंट्राडे के दौरान ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में हेवी वॉल्यूम देखने को मिला है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर शुक्रवार को 4 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 7 जनवरी 2026 के बाद से अपने हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गए हैं। 3 महीने से कम में कंपनी के शेयर दोगुने हो गए हैं। पिछले 2 दिन में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 14 पर्सेंट का उछाल आया है।

3 महीने से कम में दोगुने हुए ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर तीन महीने से भी कम में दोगुने हो गए हैं। कंपनी के शेयरों में इस अवधि में 102 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 2 मार्च 2026 को 21.21 रुपये पर थे। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर इस लेवल से दोगुने हो गए हैं। कंपनी के शेयर 29 मई 2026 को 42.84 रुपये पर पहुंच गए।

पहले से कम हुआ है कंपनी का घाटा
भाविश अग्रवाल के अगुवाई वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में 500 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड घाटा हुआ है। कंपनी का घाटा पहले के मुकाबले कम हुआ है। ओला इलेक्ट्रिक को इस साल पहले की समान अवधि में 870 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चौथी तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 57 पर्सेंट घटकर 265 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 611 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा लॉस 281 करोड़ रुपये रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड ग्रॉस मार्जिन 38.5 पर्सेंट रहा।

कमर्शियल ई-स्कूटर लॉन्च के लिए मिली मंजूरी
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल मिल गई है, यह स्कूटर कमर्शियल मोबिलिटी मार्केट को टारगेट करेगा। इससे संकेत मिलता है कि ओला इलेक्ट्रिक तेजी से बढ़ते कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल टू-व्हीलर सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। मौजूदा ट्रेंड्स के मुताबिक, कंपनी को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ऑर्डर 40,000 से 45,000 यूनिट्स की रेंज में रहने की उम्मीद है, जो कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के मुकाबले करीब दोगुना हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN