Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 30 साल पहले जान देने वाले थे गोविंदा? इस वजह से टूट...

30 साल पहले जान देने वाले थे गोविंदा? इस वजह से टूट गए थे एक्टर, कहा-‘मैं नर्मदा नदी में…’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/Govinda_Gun_Incident_1770702647957_1770702652151_1786271378850_c65ccca7-fb4b-4ea7-a9fa-f5473807984d.jpg

गोविंदा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब वो आत्महत्या करने वाले थे। इस बात का खुलासा गोविंदा ने करीब 30 साल बाद किया है।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा उन स्टार्स में से रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने डांस से भी लोगों का दिल जीता। गोविंदा की फिल्मों से कहीं ज्यादा उनकी फिल्मों के गाने आज भी पसंद किए जाते हैं। पर्दे पर अपनी कॉमेडी से हर किसी को हंसने वाले गोविंदा की असल जिंदगी कई उतार-चढ़ाव देखे। गोविंदा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब वो आत्महत्या करने वाले थे। इस बात का खुलासा गोविंदा ने करीब 30 साल बाद किया है। आइए जानते हैं क्या था वजह?

एक वक्त ऐसा था कि वे बुरी तरह टूट गए थे गोविंदा

गोविंदा ने हाल ही में ANI को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू का प्रोमो सामने आया है। गोविंदा से इंटरव्यू में उनकी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे गए, जिसका जवाब एक्टर ने बड़ी ही बेबाकी से दिया। गोविंदा ने इस दौरान अपनी लाइफ को हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था कि वे बुरी तरह टूट गए थे और वो लगभग अपनी जान ही देने वाले थे।

किस देवी ने आपका दिल तोड़ा

गोविंदा ने बताया कि ये वो वक्त था जब उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। जिंदगी के प्रति उनका मोह भंग हो गया और वे नर्मदा नदी में उतर गए। उन्हें ऐसा लगा कि बस यहीं तक सब था। एक्टर से जब बातचीत में पूछा गया कि उनकी जिंदगी में इतनी सारी देवियां थीं, ऐसी कौन सी देवी थी, जिन्होंने आपका दिल तोड़ा? इस पर एक्टर ने कहा, ‘ऐसा तो कभी हुआ नहीं’।

मां के निधन के बाद टूट गए थे गोविंदा

इस सवाल पर गोविंदा ने कहा, ‘एक टाइम मम्मी की वजह से हुआ। वो जिस वक्त जा रही थीं, तो लगा अब हो गया। इतना ही था। मैं मां नर्मदा नदी के अंदर चला गया और मैं पानी में आगे ही बढ़ता रहा, मुझे लगा कि थोड़ा आगे जाकर मां मिल जाएंगी। फिर अचानक ख्याल आया कि अरे मुझे अपने बच्चों के लिए जीना है।’ इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वो उस वक्त आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर उन्होंने कहा कि हां उस वक्त कुछ ऐसा ही हो गया था।

पत्नी संग विवादों को लेकर चर्चा में रहे गोविंदा

बता दें कि बीते काफी वक्त से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा लाइफ को लेकर काफी विवाद चल रहे हैं। सुनीता लगातार गोविंदा के अफेयर को लेकर कुछ न कुछ बोलती नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी तक एक्टर ने इस बात को लेकर कोई रिएक्ट नहीं किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN