Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/tasp_1780756432454_1780756456490_257cc61a-a7e7-451a-9598-2087aea22454.jpg

तापसी पन्नू ने कहा कि 30 की उम्र होते ही लोग उनसे बोलने लगे कि रोमांटिक-कॉमडी फिल्म के लिए यह उम्र ज्यादा है। ऐसा ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी होता है।

तापसी पन्नू उन सेलेब में से एक हैं जो कभी भी किसी भी मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हटती हैं फिर चाहे बात इंडस्ट्री की ही क्यों ना हो। अब तापसी ने बताया कि कैसे 30 की उम्र में ही उन्हें कहा जाता है कि वह इतनी यंग नहीं हैं कि वह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म करें। तापसी ने यह भी कहा कि ऐसा ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ की फिल्मों में भी होता है।

30 की उम्र के बाद रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म नहीं देते

टाइम्स एंटरटेनमेंट से बात करते हुए तापसी ने कहा, ‘मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से तब आई जब मैं मिड 20 में थी। इसके बाद 3-4 साल तक आपको एक अच्छे रोल के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। जब तक आप एक पोजिशन पर पहुंचते हो तब तक आप 30 की उम्र क्रॉस कर देते हो। इसके बाद वे बोलते हैं कि आप इतने यंद नहीं जो रोमांटिक कॉमेडी फिल्म करो।’

मेल एक्टर्स के साथ ऐसा नहीं होता

तापसी ने आगे कहा, ‘मैं कहती हूं लोगों से कि इस रोल के लिए जरूरी नहीं आपको यंग इंसान ही चाहिए। लेकिन ऐसा आदमियों के साथ नहीं होता है। हम सब इसे देख सकते हैं, लेकिन हां एजिस्म बड़ी चीज है।’

हिम्मत है तो शाहरुख को ऐसा बोलकर दिखाओ

तापसी ने साउथ इंडस्ट्री को लेकर भी बात की और कहा, ‘यहां तक कि साउथ में भी ऐसा हुआ है मेरे साथ। जैसे ही मुझे सीनियर एक्टर के साथ कास्ट किया गया तो यंग एक्टर्स ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया। लेकिन आप ऐसा शाहरुख खान से ऐसे बोलने की हिम्मत कर सकते हो? आप जानते हो, एक एक्ट्रेस की लाइफ बदल जाती है शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद। तो ऐसे में कोई टैबू नहीं होता है, लेकिन मेरे लिए यह था जब मैंने साउथ में काम किया।’

सोशल मीडिया पर की तापसी ने वापसी

बता दें कि तापसी ने साल भर पहले सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। वह अपने काम पर ही फोकस करना चाहती थीं बस। तापसी ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर टाइम वेस्ट ना कर रियल लाइफ एंजॉय करना चाहती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रांड्स की एक कंडिशन होती है कि वे सिर्फ उनके साथ काम करना चाहते हैं जो सोशल मीडिया पर विजिबल हो।

प्रोफेशनल लाइफ

तापसी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म अस्सी में नजर आई थीं जिसमें वह वकील का किरदार निभाती नजर आई थीं। अब वह वो लड़की है कहां और गांधारी में नजर आने वाली हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN