Home - 3D कर्व्ड डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी, आ रहा Lava Aura Curve; पीछे...

3D कर्व्ड डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी, आ रहा Lava Aura Curve; पीछे भी मिनी स्क्रीन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lava Aura Curve जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन की लैंडिंग पेज कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो गया है, जिससे अपकमिंग फोन में मिलने वाले कई खास फीचर्स सामने आ गए हैं। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Lava Aura Curve India Launch Soon: लावा तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी भारतीय बाजार में एक नया फोन लाने की तैयारी में जुट गई है, जिसे Lava Aura Curve कहा जा रहा है। अपकमिंग फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है, जिससे हिंट मिलता है कि यह फोन जल्द लॉन्च होने वाला है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह फोन Virat Curve से काफी मिलता-जुलता है, जिसमें पीछे की तरफ एक छोटी की स्क्रीन भी शामिल है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास हो सकता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

Lava Aura Curve स्मार्टफोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर काम करता है।

Lava Aura Curve: डिस्प्ले और प्रोसेसर

पेज पर शेयर की गईं डिटेल्स के अनुसार, लावा ऑरा कर्व स्मार्टफोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 2400×1080 पिक्सेल फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।

यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 6GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी शामिल है। यह एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, और कंपनी ने दो साल तक एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

lava aura curve

Lava Aura Curve: कैमरा और बैटरी

इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो स्मार्टफोन में Sony IMX752 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सेल का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप है। रियर कैमरा 79° फील्ड ऑफ व्यू, 10× डिजिटल जूम, 5P लेंस और f/1.8 अपर्चर प्रदान करता है। 30fps पर 2K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps पर 720p रिजॉल्यूशन पर स्लो मोशन रिकॉर्डिंग का सपोर्ट शामिल है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

इस फोन में 6000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 660 मिनट तक यूट्यूब प्लेबैक दे सकती है।

lava aura curve

Lava Aura Curve: अन्य खास फीचर्स

इसके डिजाइन के बारे में, लावा ऑरा कर्व में वेगन-लेदर बैक फिनिश और रियर मिनी डिस्प्ले है, जैसा कि हमने हाल ही में लॉन्च हुए लावा विराट कर्व में देखा है। यह सेकेंडरी डिस्प्ले समय, बैटरी लेवल, वॉल्यूम, नोटिफिकेशन्स, इमोजी, लोगो और कस्टम मैसेज दिखा सकता है।

इसके अलावा, इसमें डुअल स्पीकर, धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग, और गिरने या झटके सहने लायक बॉडी होने की बात कही गई है, क्योंकि यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।

लावा के वायु AI फीचर्स, जैसे एआई सर्कल सर्च, एआई कॉल समरी और 80 भाषाओं के सपोर्ट के साथ एआई वॉयस ट्रांसलेशन शामिल हैं। डिवाइस के लिए दो कलर वेरिएंट को टीज किया गया है – हिम सिल्वर और अंबर ब्लू। इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में, ब्रांड ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Amazon पर मिल रहे इन Lava फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN