Home rss business hindi 4 दिन से टूट रहा स्टॉक, लगभग दो दशक के बाद पहली...

4 दिन से टूट रहा स्टॉक, लगभग दो दशक के बाद पहली बार इतनी बड़ी गिरावट; आज भी 5.5% लुढ़का स्टॉक

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Himadri Specialty Chemicals के शेयरों की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है
  • इस स्टॉक के शेयरों की कीमतों में 4 दिन से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है

आज शुक्रवार को हिमाद्री स्पेशिएलिटी केमिकल्स लिमिटेड (Himadri Specialty Chemicals Ltd) के शेयरों की कीमतों में 5.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 10 कारोबारी दिन में से इस स्टॉक दाम 7 बार लुढ़क चुका है। इस छोटे से हफ्ते में कंपनी के शेयरों का दाम 25 प्रतिशत नीचे आ गया है। यह निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स में किसी भी स्टॉक का सबसे खराब प्रदर्शन है। बता दें, इससे पहले कंपनी के शेयरों का दाम इतने टाइम पीरियड में 2009 में गिरा था। तब कंपनी के शेयरों का रेट 29 प्रतिशत लुढ़क गया था।

बीएसई में स्टॉक आज 519 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5.5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 492.20 रुपये के स्तर पर आ गया।

पिछले हफ्ते ने कंपनी ने जारी किए थे नतीजे (Himadri Specialty Chemicals Q2 Result)

हिमाद्री स्पेशिएल्टी केमिकल्स लिमिटेड ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। तब कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि उनका रेवन्यू दूसरे क्वार्टर के दौरान 1543 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 44.20 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का EBITDA दूसरी तिमाही में 320 करोड़ रुपये रहा था। यह सालाना आधार पर 34.70 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 140 बेसिस प्वाइंट गिर गया। पिछली बार यह 22.1 प्रतिशत था। अब यह घटकर 20.70 प्रतिशत हो गया है। बता दें, कंपनी का CAPEX 1500 करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय (Himadri Specialty Chemicals expert views)

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार हिमाद्री स्पेशिएलिटी केमिकल्स लिमिटेड के प्रदर्शन को लेकर एक एक्सपर्ट बुलिश है। वहीं, दो ने इस स्टॉक को होल्ड करने की सलाह दी है।

लॉन्ग टर्म में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Himadri Specialty Chemicals Share performance)

पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 3 साल में स्टॉक का दाम 101 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 796 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 10 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 1045 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 158 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN