Home rss business hindi 400 रुपये के पार पहुंच गया GMP, ग्रे मार्केट में धमाल मचाए...

400 रुपये के पार पहुंच गया GMP, ग्रे मार्केट में धमाल मचाए है यह शेयर, दांव लगाने के लिए खुलने वाला है IPO

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • टोनबो इमेजिंग इंडिया का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15 अक्टूबर से खुलेगा, लेकिन ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से दहाड़ रहे हैं
  • ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 425 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं

टोनबो इमेजिंग इंडिया का आईपीओ अभी दांव लगाने के लिए खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर धमाल मचाए हुए हैं। टोनबो इमेजिंग इंडिया के शेयर अभी ग्रे मार्केट में 400 रुपये से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15 अक्टूबर से खुलेगा और यह 19 अक्टूबर तक दांव लगाने के लिए ओपन रहेगा। टोनबो इमेजिंग इंडिया के आईपीओ का टोटल साइज 852 करोड़ रुपये तक का है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है।

700 रुपये है शेयर का दाम, 425 रुपये पहुंच गया है GMP
टोनबो इमेजिंग इंडिया के आईपीओ (Tonbo Imaging India IPO) में शेयर का दाम 700 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 425 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 1125 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को टोनबो इमेजिंग इंडिया के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 60 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार 21 अक्टूबर को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर शुक्रवार 23 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकेंगे रिटेल इनवेस्टर्स
टोनबो इमेजिंग इंडिया के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 21 शेयर हैं। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,700 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। अंकित कुमार, अरविंद कोन्डांगी लक्ष्मीकुमार और सेसिलिया डिसूजा कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 18.58 पर्सेंट थी, जो कि आईपीओ के बाद 15.72 पर्सेंट रह जाएगी। वहीं, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 84.28 पर्सेंट पहुंच जाएगी।

क्या करती है टोनबो इमेजिंग इंडिया
टोनबो इमेजिंग इंडिया (Tonbo Imaging India) की शुरुआत दिसंबर 2003 में हुई है। टोनबो इमेजिंग इंडिया लिमिटेड एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है। कंपनी एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इंफ्रारेड इंबेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और डिफेंस एंड सिक्योरिटी एप्लीकेशंस के लिए सर्वेलॉन्स सिस्टम्स के डिजाइनिंग, डिवेलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। कंपनी बैटलफील्ड सॉल्यूशंस का एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो ऑफर करती है, जिसमें थर्मल इमेजिंग सिस्टम्स, वीपन साइट्स, फायर कंट्रोल सिस्टम्स, टारगेटिंग सिस्टम्स और हैंडहेल्ड थर्मल इमेजिंग डिवाइसेज शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN