Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- PM Kisan सम्मान निधि की 24वीं किस्त कब आएगी, इसको लेकर अभी सरकार की ओर से कोई तारीख तय नहीं हुई है
- अगस्त से नवंबर के बीच कभी भी आ सकती है
- PM Kisan की 23वीं किस्त जारी हुई
- इसके तहत अबतक 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये भेजे जा चुके हैं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसानों में चर्चा आम है। बाढ़ और बारिश से खराब हुई फसलों से परेशान किसानों को अब पीएम किसान की किस्त की दरकार है। हालांकि, सम्मान निधि की 24वीं किस्त कब आएगी, इसको लेकर अभी सरकार की ओर से कोई तारीख तय नहीं हुई है। पोर्टल पर 13 अक्टूबर तक 23वीं किस्त ही दिख रही है, जो 20 जून को जारी हुई थी। 24वीं किस्त अगस्त से नवंबर के बीच कभी भी आ सकती है। इस महीने आएगी या नहीं, इसके बारे में केवल कयास ही लगाए जा सकते हैं।
PM-Kisan योजना क्या है?
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा 1 दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी। PM-Kisan योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 मिलते हैं। यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यानी हर किस्त ₹2,000 की। आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त आती है। हर वित्तीय वर्ष की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है।
क्या मैं पात्र हूं?
अगर आप किसान परिवार से हैं, आपके पास खेती योग्य जमीन है और इजीनियर, डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्स देने वाले या फिर 10,000 रुपये से अधिक की पेंशन पाने वाले नहीं है तो आप PM Kisan योजना के लिए पात्र हो सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अनुसार एक परिवार से केवल एक पात्र सदस्य को लाभ मिल सकता है। ऐसे में अगर पति और पत्नी दोनों लाभ ले रहे हैं, माता-पिता और अविवाहित बच्चे दोनों लाभ ले रहे हैं,
पीएम किसान के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- खेत के दस्तावेज (खेत का कागजात / खतौनी)
- आधार कार्ड या वोटर आईडी (पहचान प्रमाण)
- वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की जेरॉक्स कॉपी (जिसमें IFSC कोड और खाता नंबर साफ दिखे)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक्ड)
आवेदन कैसे करें
PM Kisan के लिए आवेदन या रजिस्ट्रेशन आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी CSC या कृषि विभाग के जरिए कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद E-KYC, जमीन वेरिफिकेशन और आधार-बैंक लिंकिंग जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। आवेदन की ताजा और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट देखें।
PM Kisan का पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in/
2. ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें
3. अपना PM Kisan रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें
5. ‘Get OTP’ पर क्लिक करें
6. वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें
7. वेरिफिकेशन के बाद रजिस्ट्रेशन और पेमेंट स्टेटस की जानकारी दिख जाएगी
अगर किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन पैसा बैंक खाते में नहीं आया है, तो पोर्टल पर पेंडिंग शर्तें या भुगतान से जुड़ी दिक्कत चेक करें। जरूरत पड़ने पर नीचे लिखे टिप्स को फॉलो करें।
- रजिस्ट्रेशन डिटेल वेरिफाई करें
- E-KYC दोबारा जमा करें
- जमीन वेरिफिकेशन डेटा ठीक करें
- आधार को बैंक खाते से लिंक करें
पीएम किसान की जरूरी तारीखें
20 जून: PM Kisan की 23वीं किस्त जारी हुई। इसके तहत अबतक 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये भेजे जा चुके हैं।
13 अक्टूबर यानी आज तक पीएम किसान पोर्टल पर वेबसाइट पर 23वीं किस्त दिख रही है।
24वीं किस्त: रिलीज डेट, तारीख और समय अभी कन्फर्म नहीं।
अगस्त–नवंबर: अगली किस्त इस पेमेंट साइकिल में आ सकती है, लेकिन कोई पक्की तारीख नहीं।
नोट: किसान सोशल मीडिया की अफवाहों या दावों पर भरोसा न करें। सिर्फ सरकार की आधिकारिक अधिसूचना और PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। 24वीं किस्त से जुड़ी नई जानकारी के लिए वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




