Home LIFESTYLE NEWS HINDI 43 की उम्र में भी फिट अर्जुन बिजलानी! जानिए उनका आसान 25-5...

43 की उम्र में भी फिट अर्जुन बिजलानी! जानिए उनका आसान 25-5 वाला रूल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

43 की उम्र में भी अर्जुन बिजलानी काफी फिट और एनर्जेटिक नजर आते हैं। एक्टर अपनी फिटनेस के लिए बहुत मुश्किल रूटीन के बजाय कुछ आसान आदतों और बैलेंस पर भरोसा करते हैं।

फिट रहने के लिए हर दिन बहुत स्ट्रिक्ट डाइट या मुश्किल वर्कआउट फॉलो करना जरूरी नहीं है। सही रूटीन, खाने की अच्छी आदतें और थोड़ा डिसिप्लिन लंबे समय तक फिट रहने में मदद कर सकते हैं। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी अपनी फिटनेस को लेकर इसी तरह का बैलेंस रखते हैं। 43 की उम्र में भी वह खुद को एक्टिव और एनर्जेटिक रखने की कोशिश करते हैं। उनके फिटनेस रूटीन में खाने से जुड़ी कुछ आदतें भी शामिल हैं, वहीं वह अपनी पसंद की चीजों और खुश रहने को भी उतनी ही अहमियत देते हैं। अर्जुन ने अपनी फिटनेस का जो तरीका बताया है, उसमें सबसे खास बात यह है कि वह इसे बहुत मुश्किल या बोरिंग नहीं बनाते।

1. 25-5 वाला फिटनेस रूल

अर्जुन बिजलानी का फिटनेस फॉर्मूला काफी सिंपल है। वह महीने के 25 दिन अपने खाने और रूटीन को लेकर डिसिप्लिन में रहने की कोशिश करते हैं। उनके अनुसार, बाकी 5 दिन वह ज्यादा स्ट्रिक्ट नहीं रहते और अपनी पसंद की चीजें एंजॉय करते हैं। उनके लिए जरूरी बात यह है कि पूरे 30 दिन खुश रहें। यानी फिटनेस को लेकर ऐसा रूटीन बनाएं जिसे लंबे समय तक फॉलो करना मुश्किल न लगे। कभी पसंद की चीज खा लेना या रूटीन से थोड़ा ब्रेक लेना भी जिंदगी का हिस्सा हो सकता है।

2. दिन की शुरुआत एक खास ड्रिंक से

अर्जुन अपने दिन की शुरुआत भी एक खास तरीके से करते हैं। वह कभी नींबू पानी में भिगोए हुए चिया सीड्स लेते हैं, तो कभी पानी में मिलाकर एप्पल साइडर विनेगर लेते हैं। हालांकि हर किसी को इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी नहीं है। खासकर अगर आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी है या कोई दवा चल रही है, तो ऐसी चीजें लेने से पहले डॉक्टर से पूछना बेहतर है।

3. शूट पर भी घर का खाना

अर्जुन शूटिंग के दौरान भी अपने खाने का ध्यान रखते हैं। वह घर से बना खाना साथ ले जाना पसंद करते हैं। उनके खाने में रागी या ज्वार की रोटी, सब्जियां और मछली जैसी चीजें शामिल रहती हैं। खाना बनाने के लिए वह सरसों के तेल या घी का इस्तेमाल करते हैं। इससे एक बात साफ है कि फिटनेस के लिए सिर्फ बाहर का खाना छोड़ना नहीं, बल्कि रोज के खाने की क्वालिटी पर ध्यान देना भी जरूरी है।

4. प्रोसेस्ड फूड से रहते हैं दूर

अर्जुन अपनी डाइट में पैकेट वाले और बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड खाने को कम रखते हैं। उनका मानना है कि ऐसे खाने के बाद शरीर भारी और सुस्त महसूस कर सकता है। इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा सादा और घर का खाना खाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी अपनी डाइट सुधारना चाहते हैं, तो शुरुआत रोज के खाने में पैकेट वाले स्नैक्स, बहुत ज्यादा मीठे ड्रिंक और जरूरत से ज्यादा तली चीजें कम करने से कर सकते हैं।

5. सप्लीमेंट्स भी लेते हैं

अर्जुन ने अपनी रूटीन में विटामिन डी3, ओमेगा-3 और मैग्नीशियम जैसे सप्लीमेंट्स को भी शामिल करने की बात कही है। इनके इस्तेमाल का मकसद मसल्स की रिकवरी और नींद जैसी चीजों को सपोर्ट करना है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर किसी को ये सप्लीमेंट्स लेने चाहिए। आपकी जरूरत उम्र, डाइट और हेल्थ पर निर्भर करती है। कोई भी सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

फिटनेस के साथ खुश रहना भी जरूरी

अर्जुन की बातों में सबसे खास चीज उनका बैलेंस वाला फॉर्मूला है। फिट रहने का मतलब यह नहीं कि हर दिन अपनी पसंद की चीजों से दूर रहें। अपने रूटीन में डिसिप्लिन रखें, लेकिन कभी-कभी खुद को एंजॉय करने का मौका भी दें। उनके लिए फिटनेस सिर्फ अच्छी बॉडी बनाने तक सीमित नहीं है। खुश रहना, एक्टिव रहना और ऐसा रूटीन बनाना जिसे लंबे समय तक निभाया जा सके, भी उतना ही जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN