Home LIFESTYLE NEWS HINDI 44 के रणबीर कपूर फिट रहने के लिए करते हैं 4 घंटे...

44 के रणबीर कपूर फिट रहने के लिए करते हैं 4 घंटे जिम और नहीं खाते ये 2 चीजें, जानें फिटनेस टिप्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर रणबीर कपूर एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको रामायण एक्टर के फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान के बारे में विस्तार से बताएंगे।

एक्टर रणबीर कपूर दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। रणबीर हर फिल्म के रोल के लिए जितना मेहनत करते हैं, उतनी मेहनत वह बॉडी ट्रांसफॉर्म करने में भी करते हैं। एक्टर ने एनिमल और रामायण के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया और फिटनेस से सभी को हैरान कर दिया। रणबीर डेली रूटीन में भी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं, उनका मंत्रा काफी साफ है हेल्दी फूड, हेल्दी लाइफ। रणबीर फिट बॉडी के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और खाने को लेकर भी काफी सख्त रूटीन अपनाते हैं। चलिए आपको रणबीर कपूर के फिटनेस टिप्स के बारे में बताते हैं।

फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत

रणबीर फिटनेस के लिए काफी मेहनत करते हैं लेकिन खासतौर पर फिल्म रामायण के लिए उन्होंने जमकर पसीना बहाया। उन्होंने एक्सरसाइज रूटीन में केटलबेल (kettlebells), बैटल रोप्स (battle ropes), क्लिप पुल-अप्स, और रोमन रिंग मसल-अप्स शामिल किए। इसके साथ ही कई ऐसे कठिन वर्कआउट किए, जिससे मसल्स बन सके और बॉडी फिट दिखे।

साइकिलिंग और रनिंग खूब किया

रणबीर कपूर वैसे तो ट्रेडमिल पर दौड़कर खुद को फिट रखते हैं लेकिन फिल्म में फिट दिखने के लिए उन्होंने खुली जगह पर कई एक्टिविटीज जैसे रनिंग, हाइकिंग, साइक्लिंग और स्विमिंग किया। खुली जगहों पर एक्टिविटीज करने पर मन शांत और स्थिर रहता है। साथ ही आप अच्छे से हर चीज कर पाते हैं।

डाइट भी है काफी सख्त

रणबीर कपूर सुबह की शुरुआत फ्रूट जूस, एलोवेरा जूस, हल्दी वाला काढ़ा के साथ करते हैं। नाश्ते में उनके अंडे, ब्राउन ब्रेड और प्रोटीन शेक होता है और लंच में ब्राउन राइस, चिकन, दाल और हरी सब्जियां होती है। रात में वह ग्रिल्ड चिकन, मछली और राइस खाते हैं।

खाना छोड़ चुके हैं ये 2 चीजें

रणबीर कपूर रोटी नहीं खाते हैं। उनका मानना है कि कार्ब्स जब फायदेमंद नहीं है, तो क्यों खाना। इसलिए वह ब्राउन राइस खाते हैं लेकिन रोटी नहीं खाते और जंक फूड-शुगर से कोसों दूर रहते हैं। वह कभी भी बाहर का खाना बिल्कुल नहीं खाते हैं। स्वीट क्रेविंग्स और चीट डे पर रणबीर आइसक्रीम या बर्गर खा लेते हैं लेकिन वह भी महीनों में एक बार होता है।

कंसिस्टेंसी है रूल

रणबीर का मानना है कि जब आप किसी चीज को पूरे दिल-जान से करते हैं, तो उसका फायदा मिलता है। रणबीर कभी भी वर्कआउट स्किप नहीं करते हैं। साथ ही वह अपने खाने को लेकर भी काफी सख्त है और यही वजह है कि रणबीर हर रोल के लिए परफेक्ट बॉडी फटाफट बना लेते हैं। वह हर चीज में कंसिस्टेंसी का खास ध्यान रखते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN