Home rss business hindi 5 साल में 500% का रिटर्न! अब गोल्डमैन सैच ने बढ़ाया टारगेट...

5 साल में 500% का रिटर्न! अब गोल्डमैन सैच ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, स्टॉक में आई 6% की तेजी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Sansera Engineering Limited) के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी का स्टॉक करीब 6% तक चढ़ गया। इस तेजी की बड़ी वजह ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैच (Goldman Sachs) की रिपोर्ट रही, जिसमें कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाया गया है। गोल्डमैन सैच (Goldman Sachs) ने संसेरा इंजीनियरिंग (Sansera Engineering) पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट ₹4,500 से बढ़ाकर ₹4,990 प्रति शेयर कर दिया है। मंगलवार को शेयर करीब 5.5% ऊपर ₹4,530.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। नए टारगेट के हिसाब से मौजूदा स्तर से करीब 19% की संभावित बढ़त का अनुमान लगाया गया है।

गोल्डमैन सैच (Goldman Sachs) का मानना है कि संसेरा इंजीनियरिंग (Sansera Engineering) के लिए सेमीकंडक्टर और हाई-मार्जिन बिजनेस आने वाले सालों में ग्रोथ ड्राइवर बन सकते हैं। हाल ही में भारत में आयोजित SEMICON इवेंट के दौरान एप्लाइड मटेरियल्स (Applied Materials) और LAM रिसर्च ने भारत में अपने स्थानीय सप्लायर नेटवर्क और रिसर्च एंड डेवलपमेंट मौजूदगी बढ़ाने के लिए क्रमशः 5 अरब डॉलर और 1.2 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की। ब्रोकरेज के मुताबिक, इन कंपनियों का भारत में बढ़ता निवेश संसेरा (Sansera) के लिए लंबे समय में नए कारोबारी अवसर पैदा कर सकता है।

खास बात यह है कि गोल्डमैन सैच (Goldman Sachs) ने पिछले महीने ही संसेरा इंजीनियरिंग (Sansera Engineering) पर कवरेज शुरू किया था। उस समय ब्रोकरेज ने एप्लाइड मटेरियल्स (Applied Materials) और LAM रिसर्च को कंपनी के ADS (Automated Driving System) कंपोनेंट्स सप्लाई बिजनेस के लिए संभावित लॉन्ग-टर्म ग्रोथ पार्टनर के तौर पर देखा था। इसके अलावा संसेरा (Sansera) ने हाल ही में एक मौजूदा ग्राहक से करीब 180 मिलियन डॉलर का सेमीकंडक्टर ऑर्डर हासिल किया था। इस नए ऑर्डर को देखते हुए गोल्डमैन सैच (Goldman Sachs) ने फाइनेंशियल ईयर 2029 के लिए अपनी अर्निंग एस्टीमेट (Earnings Estimates) में भी आंशिक बढ़ोतरी की है।

11 एनालिस्ट ने शेयर पर दी ‘Buy’ रेटिंग

संसेरा इंजीनियरिंग (Sansera Engineering) पर बाजार के कुल 16 एनालिस्ट नजर बनाए हुए हैं। इनमें से 11 एनालिस्ट ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है, जबकि 5 की राय ‘Hold’ है, यानी कंपनी के कारोबार और भविष्य की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज और एनालिस्ट्स के बीच सकारात्मक नजरिया देखने को मिल रहा है। हालांकि, शेयर में तेज बढ़त के बाद निवेशकों के लिए कंपनी के ऑर्डर बुक, मार्जिन और नए बिजनेस से वास्तविक कमाई पर नजर रखना अहम रहेगा।

अब तक करीब 510% की बढ़त

संसेरा इंजीनियरिंग (Sansera Engineering Ltd) के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। NSE पर कंपनी का शेयर 7.41% बढ़कर ₹4,615.50 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें ₹318.50 की बढ़त दर्ज की गई। 24 सितंबर को कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट हुए 5 साल पूरे हो जाएंगे। कंपनी का IPO ₹744 प्रति शेयर के भाव पर आया था और स्टॉक करीब 9% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था। IPO प्राइस की तुलना में शेयर ने अब तक करीब 510% की बढ़त हासिल की है। वहीं, मंगलवार के स्तर पर स्टॉक इस साल करीब 171% चढ़ चुका है, जिससे 2026 कंपनी के लिस्टिंग के बाद सबसे मजबूत कैलेंडर ईयर में शामिल हो सकता है।

अब निवेशकों की नजर गोल्डमैन सैच (Goldman Sachs) के ₹4,990 के नए टारगेट प्राइस के साथ-साथ संसेरा (Sansera) के सेमीकंडक्टर बिजनेस के विस्तार पर रहेगी। एप्लाइड मैटेरियल्स (Applied Materials) और LAM रिसर्च जैसे ग्लोबल प्लेयर्स का भारत में बढ़ता निवेश कंपनी के लिए संभावित अवसर बढ़ा सकता है, लेकिन इन अवसरों का असर कंपनी की भविष्य की बिक्री और मुनाफे में किस तरह दिखाई देता है, यह आने वाले फाइनेंशियल रिजल्ट से ज्यादा स्पष्ट होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN