Home rss business hindi 51% उछल सकता है यह सस्ता शेयर, 95 रुपये नया टारगेट प्राइस

51% उछल सकता है यह सस्ता शेयर, 95 रुपये नया टारगेट प्राइस

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • बुधवार को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) के शेयर गिरावट के साथ 61.95 रुपये बंद हुए
  • इस शेयर में अभी 51 पर्सेंट उछाल की संभावना है

Ujjivan Small Finance Bank share: वैसे तो बुधवार को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) के शेयर करीब 2 पर्सेंट टूटकर बंद हुए लेकिन इसमें 50 पर्सेंट से भी ज्यादा उछाल की संभावना है। यह अनुमान घरेलू ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज का है।

शेयर का परफॉर्मेंस

बुधवार, 21 अक्टूबर को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) के शेयर गिरावट के साथ 61.95 रुपये बंद हुए। पिछले एक महीने में इसके शेयर की कीमत में 4.28% और तीन महीनों में लगभग 5.77% की गिरावट आई है। इस गिरावट के बावजूद पिछले एक साल में यह शेयर 23% तक चढ़ा है। वहीं, दो साल में लगभग 61% बढ़ा है। इस स्मॉल फाइनेंस बैंक के स्टॉक ने पिछले पांच सालों में 177.18% का रिटर्न दिया है। अब ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज को इस बैंक के स्टॉक में लगभग 51% तक की तेजी की संभावना दिख रही है।

शेयर का प्राइस टारगेट

घरेलू ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1FY27) में उम्मीद से बेहतर वित्तीय प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट को अब पूरे वित्त वर्ष 2027 के लिए RoA के अपने शुरुआती अनुमान (2%) से अधिक रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के कारण, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) पर 10 बीपीएस का दबाव पड़ सकता है। ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक के लिए अपनी ‘खरीदें’ रेटिंग की सलाह बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 95 रुपये (पहले 90 रुपये) कर दिया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

हाल ही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का नेट प्रॉफिट करीब तीन गुना होकर 365 करोड़ रुपये रहा। बैंक को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 122 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय 26 प्रतिशत बढ़कर 2,449 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,939 करोड़ रुपये थी। तिमाही में फंसे कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 103 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 235 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा, बैंक के निदेशक मंडल ने अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी), बजाज लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस से तरजीही शेयर आवंटन के जरिये 409 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN