Home - 53 घंटे तक चलने वाले ईयरबड्स लाया ब्रांड, शोर में आएगी साफ...

53 घंटे तक चलने वाले ईयरबड्स लाया ब्रांड, शोर में आएगी साफ आवाज, इतनी है कीमत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ओप्पो ने OPPO Enco X4 को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का दावा है कि AAC और नॉइज कैंसिलेशन बंद होने पर ईयरबड्स पर 13 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 53 घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है। चीन में ओप्पो एनको X4 की कीमत 1,199 युआन (लगभग 17,100 रुपये) है।

OPPO Enco X4 की कीमत चीन में 1,199 युआन (लगभग 17,100 रुपये) है और यह पिंक गोल्ड, सॉफ्ट व्हाइट और टाइटेनियम ग्रे जैसे कलर्स में उपलब्ध हैं।

OPPO Enco X4 Launched: ओप्पो लंबी बैटरी लाइफ वाले नए ईयरबड्स लेकर आई है। OPPO ने चीन में OPPO Find X10, Find X10 E और Find X10 Pro Max के साथ नए OPPO Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स में 11 एमएम के डायनामिक वूफर और 6 एमएम के ट्वीटर हैं, ये Hi-Res ऑडियो वायरलेस और लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं, और इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा भी है। ये डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ Bluetooth 6.1 को सपोर्ट करते हैं और IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। नए ईयरबड्स तीन कलर्स में उपलब्ध हैं और एंड्रॉयड और iOS दोनों तरह के डिवाइस के साथ काम करते हैं। कंपनी का दावा है कि ये कुल 53 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं।

सम्बंधित सुझाव

OPPO Enco X4 की कीमत

चीन में ओप्पो एनको X4 की कीमत 1,199 युआन (लगभग 17,100 रुपये) है और यह पिंक गोल्ड, सॉफ्ट व्हाइट और टाइटेनियम ग्रे जैसे कलर्स में उपलब्ध हैं। यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इनकी शिपिंग 24 सितंबर से शुरू होगी।

OPPO Enco X4 की खासियत

नए ओप्पो एनको X4 ईयरबड्स में 11 एमएम का डायनामिक वूफर और 6 एमएम का ट्वीटर है, साथ ही इसकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 10Hz से 40kHz तक है। ये AAC, SBC, LHDC और LC3 कोडेक के साथ-साथ 48kHz/24-बिट लॉसलेस ऑडियो और स्पेशल ऑडियो को भी सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स अलग-अलग मोड के साथ एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं, जिनमें डीप, मीडियम और लाइट नॉइज कैंसिलेशन, ट्रांसपेरेंसी मोड और एडाप्टिव मोड शामिल हैं। ओप्पो का दावा है कि नॉइज कैंसिलेशन सिस्टम आसपास के शोर को 99.8 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

कॉल के लिए, ओप्पो एनको X4 चार माइक्रोफोन का उपयोग करता है, जिसमें तीन सिलिकॉन माइक्रोफोन और एक VPU माइक्रोफोन शामिल हैं। ईयरबड्स चार-माइक्रोफोन AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन और स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट करते हैं। इसमें ब्लूटूथ 6.1 के साथ डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे ये दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। ईयरबड एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों तरह के डिवाइस के साथ काम कर सकता है।

फुल चार्ज में 53 घंटे तक चल सकते हैं ईयरबड्स

कंपनी का कहना है कि हर ईयरबड में 65mAh की बैटरी और 576mAh का चार्जिंग केस है। ओप्पो का दावा है कि AAC और नॉइज कैंसिलेशन बंद होने पर ईयरबड्स पर 13 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 53 घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है। LHDC के साथ, ईयरबड्स 10 घंटे तक चल सकते हैं और केस के साथ इसमें कुल 42 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

सम्बंधित सुझाव

चार्जिंग केस यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है और इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि, वायर्ड कनेक्शन से ईयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 55 मिनट और केस को चार्ज होने में करीब 65 मिनट लगते हैं, जबकि वायरलेस चार्जिंग में इसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 2.5 घंटे का समय लगता है।

OPPO Enco X4 ईयरबड्स में हर एक का वजन 5.6 ग्राम है और 41.8 ग्राम के चार्जिंग केस के साथ इनका कुल वजन 53 ग्राम हो जाता है। हर ईयरबड का साइज 32.11×18.19×21.03 एमएम है, जबकि कुल डाइमेंशन 63.40×49.50×25.55 एमएम है। ईयरबड्स में धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP55 रेटिंग भी दी गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN