Source :- LIVE HINDUSTAN
57 की उम्र में अजय देवगन फिट और हेल्दी दिखते हैं। वह फिट रहने के लिए रोजाना हैवी वर्कआउट और हेल्दी डाइट लेते हैं लेकिन अजय ने 2 खास आदतें भी अपनाई हैं। चलिए आपको उनका फिटनेस रूटीन बताते हैं।
एक्टर अजय देवगन को बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में गिना जाता है। 57 साल की उम्र में भी वह खुद को फिट और हेल्दी रखने पर खास ध्यान देते हैं। अजय अपनी फिटनेस के लिए नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं और अलग-अलग किरदारों की जरूरत के हिसाब से अपनी ट्रेनिंग में बदलाव भी करते हैं। फिट और हेल्दी बॉडी के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि उनकी कुछ खास आदतें भी खास रोल निभाती हैं। चलिए जानते हैं अजय देवगन के फिटनेस रूटीन और उन आदतों के बारे में, जिन्हें वह खुद को फिट रखने के लिए फॉलो करते हैं।
वर्कआउट एक जैसा नहीं करते
अजय देवगन का मानना है कि आप शरीर और रूटीन के साथ बदलाव कर सकते हैं। वह रोजाना करीब डेढ़ घंटा वर्कआउट करते हैं, जिसमें हर दिन अलग एक्सरसाइज होती है। वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग और कार्डियो होता है। पुशअप्स, पुलअप्स, रनिंग और अन्य चीजें शामिल होती हैं। वह अपने फिल्मों के रोल के हिसाब से वर्कआउट बदल लेते हैं और फिर उस हिसाब से बॉडी बनाते हैं।
डाइट का रूटीन है अलग
अजय सुबह की शुरुआत 1 गिलास गुनगुने पानी से करते हैं और फिर ब्लैक कॉफी पीते हैं। इसके बाद नाश्ते में वह फ्रूट्स, ओट्स, अंडा और नट्स जैसी चीजों को खाते हैं। जिम के बाद वह प्रोटीन शेक पीते हैं और लंच-डिनर में सलाद, फ्रूट्स, ओटमील, वेजिटेबल्स, ब्राउन राइस, सलाद, चपाती, दाल शामिल करते हैं। वह घर का बना खाना ही खाते हैं।
ये 2 खास आदतें अपनाते हैं
अजय देवगन सुबह 1 सूर्य नमस्कार से दिन की शुरुआत करते हैं और जंक फूड से एकदम दूर रहते हैं। वह जंक फूड, तला-भुना और व्हाइट शुगर नहीं खाते हैं। उनका मानना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो कुछ चीजों को छोड़ना पड़ेगा। माचो लुक के लिए वह रोजाना यही रूटीन फॉलो करते हैं। एक्सरसाइज के अलावा योगा भी उनके डेली रूटीन का हिस्सा है।
भरपूर नींद और पानी
अजय देवगन अपनी नींद में कोई लापरवाही नहीं करते हैं, वह हमेशा 7-8 घंटे की नींद लेते हैं। उनका मानना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो नींद पूरी करें। इसके साथ ही खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वह दिनभर पर्याप्त पानी पीते हैं।
कंसिस्टेंसी जरूरी है
अजय देवगन का मानना है कि अगर आप किसी चीज को करने के लिए हर मेहनत करते हैं, तो सफल होंगे। अगर आप फिट बॉडी बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको रोजाना मेहनत करनी होगी और एक भी दिन का गैप आपकी फिटनेस पर साफ दिखेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




