Source :- LIVE HINDUSTAN
सफल होने से पहले इंसान कई बार असफल होता है और ऐसे में आपको निराश नहीं होना चाहिए। अगर आप भी हताश हो चुके हैं, तो हम आपके कुछ मोटिवेशनल शायरियां लेकर आए हैं।
जिंदगी में कुछ पाने के लिए कई संघर्षों से गुजरना पड़ता है और सफलता का स्वाद चखने के लिए कई बार असफल भी होंगे। अगर आप भी जिंदगी में हताशा-निराशा झेल रहे हैं, तो कुछ मोटिवेशनल शायरियां पढ़ें और खुद को मंजिल पर सोचिए। आंखें बंद करके देखिए कि आप मंजिल पर है, तब आपको रास्ते खुद ही मिलने लगेंगे और ये शायरियां आपके अंदर जोश भर देंगी।
यहां पढ़ें 20 मोटिवेशनल शायरियां-
1. मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।
2. वक्त से लड़कर जो अपना नसीब बदल दे,
इंसान वही है जो अपनी तकदीर बदल दे।
3. गिरकर उठना ही जिंदगी की पहचान है,
जीत उसी की होती है जिसे खुद पर विश्वास है।
4. मुश्किलों से भागना आसान होता है,
हर मुश्किल को हराना ही असली मुकाम होता है।
5. सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं,
सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते हैं।
6. मेहनत इतनी खामोशी से करो,
कि कामयाबी शोर मचा दे।
7. रास्ते कभी खत्म नहीं होते,
बस हिम्मत जवाब दे जाती है।
8. अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल दूर नहीं,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं।
9. आज की मेहनत ही कल की पहचान बनेगी,
आपकी लगन ही आपकी उड़ान बनेगी।
10. हालात चाहे कितने भी खिलाफ क्यों न हों,
हौसला हो तो रास्ते जरूर निकलते हैं।
11. खुद पर भरोसा रख, तूफान भी गुजर जाएगा,
मेहनत कर, तेरा वक्त भी बदल जाएगा।
12. जो अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखते हैं,
वही अक्सर मंजिल के सबसे पास होते हैं।
13. जीतने का मजा तब आता है,
जब हारने का डर खत्म हो जाता है।
14. कोशिश करने वालों के सपने सच होते हैं,
मेहनत के आगे मुश्किलों के सिर झुकते हैं।
15. आज संघर्ष कर ले, कल कहानी तेरी होगी,
मेहनत अगर सच्ची है तो जीत पक्की होगी।
16. जीतेंगे हम ये वादा करो
कोशिश हमेशा ज्यादा करो
किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे
मजबूत इतना इरादा करो।
17. खुल जाएंगे सभी रास्ते रूकावट से लड़ तो सही
होगा साहिल पर तू जिद्द पर अड़ तो सही।
18. परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन
ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं
अक्सर वो लोग खामोश रहते हैं
जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।
19. सपना एक देखोगे मुश्किलें हजार आएंगी
लेकिन वो मंजर बड़ा खूबसूरत होगा
जब कामयाबी शोर मचाएगी।
20. हथेली पर रखकर नसीब तू क्यों अपना मुकद्दर ढूंढता है
सीख उस समंदर से जो टकराने के लिए पत्थर ढूंढता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



